सामाजिक कार्यकर्ता शीतल प्रजापत सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड्स से हुई सम्मानित?*


*सामाजिक कार्यकर्ता शीतल प्रजापत सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड्स से हुई सम्मानित?*

_


______________________


*अब्दुल रहमान राजस्थान*


पाली-सेंदड़ा ग्राम की सामाजिक कार्यकर्ता को रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर ए ब्लॉक मिनी ऑडिटोरियम झालाना जयपुर में सामर्थ्य सेवा संस्थान के द्वारा आयोजित कार्यक्रम सामर्थ्य ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड्स - 2024 व दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर अवार्ड,प्रशस्ति पत्र,शील्ड देकर 

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ,कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत,ओमप्रकाश बैरवा आयुक्त राजस्थान विभागीय जांच शासन सचिवालय तथा टीकमचंद बोहरा आएएस वित विभाग शासन सचिवालय राजस्थान सरकार,संस्थान के पदाधिकारी सहित,मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया।

इसको लेकर मगरा क्षेत्र भर के ग्रामीणों,राजीविका समूह की महिलाओ द्वारा खुशी जताई और शीतल कुमारी को सम्मानित होने की खुशी मनाई और बधाई दी।  शीतल कुमारी के द्वारा विगत कई सालो से महिलाओ और बालिकाओं के हितों में कई महत्वपूर्ण कार्यों में भूमिका निभाई और महिलाओ और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरे प्रयास सदा से किया जा रहा है। महिलाओ और बालिकाओं के लिए निशुल्क ब्यूटी पार्लर सीखने से लेकर निशुल्क सिलाई भी सिखाई गई। इसके अलावा ड्रॉप आउट सैकड़ो बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें आगे की पढ़ाई जारी रखने में भी सहयोग प्रदान किया गया । जो की बड़े गर्व की बात हैं। इससे पहले भी दो दर्जनों से ज्यादा सामाजिक के क्षेत्र मे राजस्थान सरकार व विभिन्न संस्थानो के द्वारा सम्मानित किया गया |

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most