*श्री सुंदरबाई चोरड़िया रिसर्च एवं इनोवेशन सेंटर की आधारशिला कार्यक्रम आयोजित


 *श्री सुंदरबाई चोरड़िया रिसर्च एवं इनोवेशन सेंटर की आधारशिला कार्यक्रम आयोजित













*Abdul Rahman*


श्री प्राज्ञ महाविद्यालय में सुंदरबाई चोरड़िया रिसर्च एवं इनोवेशन सेंटर की आधारशिला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्राज्ञ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के अध्यक्ष नवल किशोर बाफना, सचिव प्रेमराज बोहरा, और कोषाध्यक्ष अजीत लोढ़ा ने उनका स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में बिरदी चंद जी गुलाब चंद जी चोरड़िया परिवार के सहयोग से निर्मित होने वाले सुंदरबाई चोरड़िया रिसर्च एवं इनोवेशन सेंटर की आधारशिला रखी गई। इस अवसर पर श्री कटारिया ने अपनी पत्नी के साथ गुरु पन्ना जी की निर्वाण स्थली पर मुखवास्त्रिका पहनकर नवकार मंत्र का जाप किया ।

श्री प्राज्ञ महाविद्यालय के कोषाध्यक्ष अंकुश नाहर और कार्याध्यक्ष ज्ञानचंद कोठारी ने श्री कटारिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस आयोजन के दौरान प्राज्ञ ग्रुप के काॅलेज एवं स्कुल्स के विद्यार्थियो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

कला और शिल्प प्रदर्शनी, में छात्र अशोक  कुमार एवं अमृता त्रिपाठी ने राज्यपाल कटारिया जी को उनका हस्तनिर्मित चित्र भेंट किया। प्रदर्शनी में प्राज्ञ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के विद्यार्थियों द्वारा शानदार संगीत प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभिन्न वाद्य यंत्रों का उपयोग हुआ। इसके साथ ही, योग और वेटलिफ्टिंग और कराटे का प्रदर्शन किया गया।

श्री कटारिया ने प्राज्ञ महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों से बातचीत की एवं इनोवेशन कोंसिल का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही, श्री प्राज्ञ पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष अरूण नाहर , सचिव नरेन्द्र बडौला एवं कोषाध्यक्ष गौतम भंसाली ब्राह्मी लिपि में अभिनंदन पत्र प्रदान किया .प्राज्ञ इंटरनेशनल स्कूल प्रबंध समिति, के सचिव पूनम बम्ब, कोषाध्यक्ष शक्तिसिंह कोठारी ने संस्थान में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए फ्रेंच में अभिनंदन पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर सम्पतराज चपलोत श्री नानक जैन श्रावक समिति अध्यक्ष, सचिव ऋषभ चन्द लोढ़ा एवं अंकित तातेड़,टीकम चन्द हीगंड,छोटुलाल धम्माणी,राजेन्द्र खटोड़, पुखराज काठेड़,सम्पतराज बाबेल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most