जहाजपुर (शाहपुरा) में हुई हिंसक घटनाएं निंदनीय*

 *जहाजपुर (शाहपुरा) में हुई हिंसक घटनाएं निंदनीय*

___


______________________

*स्टेट ब्यूरो चीफ अब्दुल रहमान राजस्थान*

*विजयनगर*

 14 सितंबर 2024 को भीलवाड़ा के जहाजपुर में शोभायात्रा के दौरान मामूली कहासुनी से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया, जो जल्द ही हिंसा में बदल गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस तरह के जुलूस वर्षों से निकलते रहे हैं, जिनमें आमतौर पर लगभग 40  से अधिक लोग शामिल नहीं होते थे परन्तु इस बार जुलूस में लगभग 500 लोग लाठी-डंडों के साथ शामिल थे और मस्जिद के बाहर आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे, जो पहले कभी नहीं देखा गया था। इस घटनाक्रम से ऐसा लगा जैसे यह सब पहले से योजनाबद्ध था। 


मामूली कहासुनी के बाद माहौल गर्मा गया और जल्द ही पत्थरबाजी शुरू हो गई।  जूलूस में शामिल भीड़ ने उग्र रूप ले लिया जिससे हिंसा भड़क उठी और हिंसक भीड़ ने निजी बुलडोजरों द्वारा समुदाय विशेष (मुसलमानों) को निशाना बनाकर उनकी लगभग 65 दुकानों और केबिनों को तोड़ा गया, लूटपाट और आगज़नी की गई।


स्थानीय विधायक गोपीचंद मीना मौके पर पहुंचे और मस्जिद को अवैध बताते हुए प्रशासन से मांग की कि वह मस्जिद कमेटी से दस्तावेज तलब करें। लोगों के दबाव में आकर नगर पालिका ने जल्दबाजी में दो मस्जिदों के दस्तावेज़ों की जांच के लिए 24 घंटे का नोटिस जारी कर दिया। 


क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि हिंसा भड़काने वाले लोग बाहर से बुलाए गए थे जिनकी वजह से यहां के गरीब लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। उनका कहना है कि ज्यादातर पीड़ित दुकानदारों ने कर्ज लेकर अपना व्यापार शुरू किया था, और अब उनकी आजीविका खत्म हो गई है। इसके अलावा प्रशासन की कार्रवाई में एकतरफा रवैया अपनाया गया। निर्दोष मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन हिंसा फैलाने वाले असली दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। 


18 सितम्बर 2024 को एक संयुक्त डेलिगेशन राजस्थान मुस्लिम फोरम और FDCA (Forum for Democracy and Communal Amity) जयपुर से जहाजपुर, शाहपुरा पहुंचा और स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाक़ात की। 


आज 20 सितंबर 2024 को इस संयुक्त प्रतिनिधि ने पुलिस महानिदेशक राजस्थान से मुलाकात की और ज्ञापन प्रस्तुत किया।


डेलिगेशन में  उपस्थित मोहम्मद नाज़िमुद्दीन  महासचिव राजस्थान मुस्लिम फोरम ( अध्यक्ष जमात-ए-इस्लामी हिंद, राजस्थान),  सवाई सिंह अध्यक्ष एफडीसीए राजस्थान एवं  राजस्थान समग्र सेवा संघ, एडवोकेट सैयद साअदत अली अध्यक्ष एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन सिविल राइट्स राजस्थान चैप्टर, हाफिज मंजूर अली सचिव जमीयत उलेमा-ए-हिंद राजस्थान, मोहन लाल बैरवा  वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलित मुस्लिम एकता मंच , शौकत क़ुरैशी पूर्व सदस्य वक्फ बोर्ड राजस्थान एवं सचिव मिल्ली काउंसिल राजस्थान, मुजम्मिल रिज़वी महासचिव एपीसीआर और एफडीसीए राजस्थान, डॉ. शहाबुद्दीन कार्यकारी अध्यक्ष एसडीपीआई , वक़ार अहमद अध्यक्ष वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया राजस्थान , अब्दुल लतीफ आरको अध्यक्ष प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत तथा राष्ट्रीय समन्वयक इंटक, एस जी मोदानी रिटायर्ड डीन एमएनआईटी, बसंत हरियाणा सचिव राजस्थान नागरिक मंच, कौशल सत्यार्थी अध्यक्ष मानव सेवा ट्रस्ट राजस्थान,एडवोकेट सरवर अली सदस्य आरएमएफ,  अबरार अहमद सदस्य आरएमएफ।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most