*जुम्मे की नमाज़ के दौरान सुरक्षा का माकूल रहा इंतजाम?*
_____
___________________
*ब्यावर*
*ब्यावर जिला का विजयनगर कस्बा तकरीबन एक महीने से लगातार सुर्खियों में आ रहा है। जिसके चलते होली के रंग में भंग ना पड़े । मुसलमानों का पवित्र माह रमजानुल मुबारक का पाकीजा महीना भी चल रहा है आज जुम्मे का दिन है और इस्लाम के जानकार बताते हैं कि इस्लाम धर्म में जुम्मे के दिन को अफजल और छोटी ईद बताया है। देश के अन्य राज्यों से जो तस्वीर निकाल कर सामने आ रही है वह वास्तव में हैरान कर देने वाली है। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब मस्जिदों को तिरपाल से ढका गया है।
खास तौर पर यह तस्वीर उन राज्यों की है जहां पर डबल इंजन की सरकार है। राजस्थान में भी भाजपा सरकार है, लेकिन यहां पुलिस प्रशासन मंदिर और मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट दिखाई दिया।
जुम्मे की नमाज़ के साथ ही आज धुलंडी है ऐसे में कुछ शरारती तत्वों के द्वारा अनहोनी ना हो! इसलिए पुलिस प्रशासन का माकूल इंतजाम किया गया है। नमाज़ से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था का जाब्ता तैनात कर दिया गया था । वहीं मुरादनगर स्थित चौराहे पर मसूदा डिप्टी सज्जन सिंह तथा थाना अधिकारी करण सिंह खंगारोत के साथ पुलिस के कई जवान दिखाई दिए थे, साथ ही महिला पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। अन्य राज्यों में हो रहे, हो हल्ला को देखते हुए पुलिस प्रशासन के द्वारा किए गए सुरक्षा व्यवस्था पर तारीफ़ की जानी चाहिए। सच जो है।**
अब्दुल रहमान राजस्थान*



No comments:
Post a Comment