*दिन दहाड़े गैंग ने किया दुकान में घुसकर व्यापारी पर जानलेवा हमला, व्यापारियों में दहशत का माहौल!*
__
_______________________
*ब्यावर*
*घटना ब्यावर जिले के विजयनगर में बालाजी मंदिर के पास स्थित श्री राम कंपलेक्स की है, कपड़ा व्यापारी भागचंद रावत ने बताया है कि आज दिन में लगभग 4:00 बजे कुछ लोगों ने श्रीराम कंपलेक्स परिसर में स्थित मेवाड़ वस्त्र भंडार की दुकान में घूसकर सामानों को तीतर बीतर कर दिया, रावत ने बताया है कि शराब के नशे में धुत हो कर आए।
जिस तरह से घटना की जानकारी स्थानीय व्यापारियों में पहुंची व्यापारी वर्ग सन्न रह गया , व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चर्चा जोरों पर होने लगी। भागचंद रावत ने बताया है कि पुलिस को सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। लेकिन सवाल उठता है कि जिस तरह से अपराधी बेलगाम होकर दिनदहाड़े इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं उससे लगता है कि सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है। जनता में तथा व्यापारी वर्ग में सुरक्षा को लेकर कितना विश्वास होगा। दिनदहाड़े हुई यह वारदात सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं। वारदात को लेकर क्या कुछ बताया है भागचंद रावत ने आई सुनिए खुद उनकी जुबानी......*
*अब्दुल रहमान राजस्थान*

No comments:
Post a Comment