*दिलखुश गुर्जर के हत्यारो का पता लगाने में पुलिस क्यों रही नाकाम?*
_________________________
*ब्यावर*
*ब्यावर जिले के मसूदा विधान सभा से लगता हुआ ग्राम बहादुरपुरा में गत वर्ष 18 जून 2024 को दिलखुश गुर्जर का अपहरण हुआ था जिसकी रिपोर्ट विजयनगर थाने में 23 जून 2024 को दर्ज कराई गई। F I R नंबर 0221/2024 है। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस प्रशासन ने तलाशी अभियान जारी कर दिलखुश गुर्जर की लाश को रेस्क्यू टीम की मदद से बहादुरपुरा ग्राम के पानी के कुए से बरामद कर लिया लेकिन इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारो का अभी तक पता नहीं लगा पाई पुलिस,और ना ही हत्यारो को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर पाई। जिससे नाराज ओम प्रकाश गुर्जर के करीबियों ने बताया है कि गुर्जर हत्याकांड लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद फिर से न्याय के लिए एक बार फिर न्याय पाने की राह पर चल पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 22 अगस्त 2025 को विजयनगर थाने पहुंचकर इस मामले से संबंधित ज्ञापन सौंपा था जिसमें उन्होंने मांग की है कि दिलखुश गुर्जर हत्याकांड के मामले का खुलासा 6 दिनों के भीतर किया जाना था। साथ ही उन्होंने बताया है कि हत्याकांड का खुलासा न होने पर गुर्जर समाज के द्वारा उठाए गए हर कदम की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। अल्टीमेटम किए जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन के द्वारा हत्याकांड का खुलासा न होने पर दिलखुश गुर्जर के बड़े भाई ओमप्रकाश गुर्जर ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रशासन का ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश की है ऐसा ग्रामीणों का कहना है,वहीं जिस तरह की चर्चा स्थानीय लोगों में सुनने और देखने में आई है उसने तो पुलिस प्रशासन की कार्य शैली को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है वही कानून में विश्वास रखने वालों के प्रति आशंकाएं पैदा कर दी है,जो कानून के रक्षको के प्रति जनता में आक्रोश के रूप में देखने को मिला है!
मसूदा डिप्टी सज्जन सिंह के पहुंचने से पहले जमकर नारेबाजी की लोगों को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगाए वही मौके पर पहुंचे मसूदा डिप्टी सज्जन सिंह, थाना अधिकारी करण सिंह खंगारोत विजयनगर, तहसीलदार रामकिशोर जांगिड ने लगातार समझाते रहे लेकिन गुर्जर समाज के लोग अपनी माँग पर अड़े रहे, जिस पर डिप्टी सज्जन सिंह ने नवनियुक्त आई पी एस पी अधिकारी से फोन पर बात कर लोगों को बताते रहे। लेकिन पीड़ित परिवार ने आश्वाशन को लिखित रूप में लेने पर अड़े रहे।
जिसका इतंजार लंबे समय तक करते रहे। तब जाकर आल्हा अधिकारियों के द्वारा लिखित रूप में पीड़ित ओम प्रकाश गुर्जर को आईपीएस अधिकारी के द्वारा फोन के माध्यम से आश्वासन स्वरूप रिसीव दिया गया। तदुपरांत ओम प्रकाश गुर्जर पानी की टंकी से नीचे उतर आया। अब देखना होगा कि मामले में गुर्जर को इंसाफ मिल पाएगा इसके लिए अभी करना होगा इंतजार अभी फिलहाल कुछ कह पाना जल्दबाजी होगा।*
*अब्दुल रहमान राजस्थान*


No comments:
Post a Comment