राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्ष के 300 सांसदों ने एस आई आर के विरोध में संसद से लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च कर इतिहास रच दिया !

 11 अगस्त सोमवार के दिन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे के नेतृत्व में विपक्ष के 300 सांसदों ने एस आई आर के विरोध में संसद से लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च कर इतिहास रच दिया ! पहली बार लोकसभा और राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे सहित 300 सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया बाद में उन्हें छोड़ दिया गया !





चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष सांसदों के मार्च में, " अभी तो ली अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है, यह नारा तो नहीं गुंजा मगर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को राहुल गांधी और विपक्षी सांसदों ने इस नारे का एहसास करा दिया ! 


पहली बार बड़ी संख्या में विपक्षी सांसदों ने एकत्रित होकर चुनाव आयोग के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दरमियान इंडिया गठबंधन के सांसद एकजुट नजर आए, इंडिया गठबंधन की एक जुटता और चुनाव आयोग के खिलाफ उनका प्रदर्शन सवाल खड़े करता है, विपक्ष के 300 सांसदों के द्वारा किया गया चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन ने भाजपा सरकार को हिला दिया, यदि भविष्य में विपक्षी 300 सांसदों के साथ उनके नेता और देशभर के उनके कार्यकर्ता एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे तब क्या होगा ? 


जब 300 सांसदों के प्रदर्शन को देखकर भाजपा सरकार के नेता हिल गए यदि 300 सांसदों के अपने-अपने दलों के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे तब अंजाम क्या होगा ? इसकी झलक 11 अगस्त सोमवार को राहुल गांधी मल्लिका अर्जुन खरगे और श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व के बाद स्पष्ट रूप से नजर आ गई की विपक्ष ने अभी तो ली अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है और विपक्ष मतदाता सूचियो में हेर फेर कर चुनाव को प्रभावित करने के आरोप की जांच करने की मांग को अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर लेकर उतरेगा यह संकेत कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री लोकसभा

 की सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के नारों से स्पष्ट हो गई ! प्रियंका गांधी स्वयं विरोध प्रदर्शन में भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाते हुए देखी गई, यह नजारा भी देश ने पहली बार देखा जब कांग्रेस की बड़ी नेता प्रियंका गांधी स्वयं नारे लगाते हुए नजर आई ! प्रियंका गांधी के द्वारा लगाए गए नारों से कांग्रेस का आम कार्य करता उत्साहित नजर आ रहा है और अपना समय आने का इंतजार कर रहा है, जिसकी झलक 17 अगस्त को राहुल गांधी की पद यात्रा में देखने को मिलेगी, जहां कांग्रेस का कार्यकर्ता उत्साहित होकर प्रियंका गांधी की तरह नारे लगाते हुए देखे जाएंगे !

 इंडिया घटक दल राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव आयोग की मनमानी के खिलाफ बड़ी राजनीतिक रणनीति के तहत अपने मिशन को अंजाम दे रहे हैं पहले घटक दल के 300 सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक विरोध प्रदर्शन किया, 17 अगस्त को राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार में 10 दिवसीय पैदल यात्रा का आयोजन किया जाएगा ! बिहार में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर जिस प्रकार से इंडिया घटक दल के नेता तैयारी कर रहे हैं उससे लगता है कि राहुल गांधी की बिहार यात्रा भी भारत जोड़ो यात्रा की तरह सफल होगी ! बिहार में निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग की नीतियों को लेकर लंबे समय से मोर्चा खोल रखा है और पप्पू यादव राहुल गांधी की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए बिहार के गांव गांव घूम रहे हैं ! यदि राहुल गांधी की बिहार यात्रा सफल हुई तो, राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तर्ज पर देश भर में चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी तीसरी बड़ी पदयात्रा निकालने का भी विचार कर सकते हैं ? राहुल गांधी ने स्वयं कहा है हम छोड़ेंगे नहीं, क्या राहुल गांधी की रणनीति पद यात्रा कर चुनाव आयोग के खिलाफ जन आंदोलन की जगह जन यात्रा करने की होगी, देश की जनता को यह समझाने और बताने के लिए की जनता के वोटो की चोरी करके भारतीय जनता पार्टी देश की और विभिन्न राज्यों की सत्ता में बेटी हुई है !

                        

  देवेंद्र यादव

                     कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most