एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपने-अपने उपराष्ट्रपति के पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए, गत दिनों उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर के इस्तीफे के बाद, खाली हुए उपराष्ट्रपति के पद के लिए, इसी माह चुनाव होना है,

 एनडीए और इंडिया गठबंधन ने अपने-अपने उपराष्ट्रपति के पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए, गत दिनों उपराष्ट्रपति जगदीप धनकर के इस्तीफे के बाद, खाली हुए उपराष्ट्रपति के पद के लिए, इसी माह चुनाव होना है।





इसे इत्तेफाक कहे या क्या कहें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को अपने भाषण में महाभारत कृष्ण और सुदर्शन चक्र का जिक्र किया था, प्रधानमंत्री मोदी का संदर्भ कृष्ण और सुदर्शन चक्र को लेकर यह था कि देश को सुरक्षित रखने के लिए वह सुदर्शन चक्र की स्थापना करेंगे, उनका कहना था कि देश में कुछ लोग अफवाह फैला कर देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, देश को मजबूत और सुरक्षित  करने के लिए सुदर्शन चक्र की जरूरत है जनता का सहयोग चाहिए ! 15 अगस्त के कुछ दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु से भाजपा के नेता महाराष्ट्र के गवर्नर राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया, भाजपा से राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाने को राजनीतिक पंडित और मीडिया ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का मास्टर स्ट्रोक बताया, क्योंकि उपराष्ट्रपति पद के लिए भाजपा की तरफ से जो नाम राजनीतिक गलियारों और मीडिया के भीतर तेर रहे थे, उन नाम मैं से अलग हटकर, वह नाम सामने आया जिसके बारे में जिक्र तक नहीं था ! निकट भविष्य में तमिलनाडु में विधानसभा के चुनाव होने हैं इसलिए राधाकृष्णन का उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाना मोदी और शाह कि भविष्य में तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक रणनीति का हिस्सा समझ रहे हैं और इसीलिए मोदी और शाह का इसे राजनीतिक पंडित मास्टर स्ट्रोक समझ रहे हैं , दक्षिण के बड़े भाजपा नेता राधाकृष्णन को भाजपा का उम्मीदवार बनाने के पीछे मोदी और शाह की राजनीतिक रणनीति भले ही तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रही हो, मगर बड़ी वजह, दक्षिण के लगभग 65 वोट की है, जिनकी उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में बड़ी भूमिका होगी! गत दिनों आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने अपनी एक प्रेस वार्ता में, यह कहकर खलबली मचा दी थी कि राहुल गांधी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आपस में गहरे संबंध हैं और दोनों की बात होती रहती है, केंद्र में भाजपा की सरकार चंद्रबाबू नायडू के समर्थन पर टिकी हुई है, और राष्ट्रपति के उपचुनाव में चंद्रबाबू नायडू की अहम भूमिका होगी, राधाकृष्णन को भाजपा के द्वारा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के पीछे बड़ी सोच यही रही होगी कि दक्षिण के अधिकांश वोट दक्षिण के उम्मीदवार के नाम पर राधाकृष्णन को मिल जाएं, भाजपा के रणनीतिकार सोच भी नहीं सकते थे कि कांग्रेस नीत गठबंधन ने, जिस राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है, उसका प्रमुख अस्त्र सुदर्शन ही अपने हाथ में ले लिया और इंडिया गठबंधन ने हाई कोर्ट के पूर्व जज आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध वकील रहे सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बना दिया, दरअसल मास्टर स्ट्रोक तो इसे कहते हैं, जो दक्षिण के कर्नाटक से आने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने आंध्र प्रदेश के पूर्व जज सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी घोषित कर भाजपा के रणनीतिकारों और राजनीतिक पंडितों को चौकाया!

अब सवाल उठता है कि क्या सुदर्शन रेड्डी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं क्योंकि इंडिया गठबंधन ने सुदर्शन के नाम की घोषणा की है लेकिन अंदर खाने सच्चाई यह है कि सुदर्शन आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के उम्मीदवार हैं, राजनीतिक पंडित और  भाजपा के चुनावी रणनीतिकार गच्चा खा गए, वह आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के इशारे को नहीं समझे, उन्होंने गत दिनों प्रेस वार्ता में कहा था कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आपस में संपर्क में हैं, दोनों की हॉट लाइन पर बात हो रही है, जो नेता चंद्रबाबू नायडू और राहुल गांधी के बीच हॉट लाइन पर बात करा रहे हैं वह कांग्रेस के नेता तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेडी हैं जो कांग्रेस में शामिल होने से पहले चंद्रबाबू नायडू की पार्टी की तेलंगाना इकाई के मुखिया थे, कहां जाता है कि चंद्रबाबू नायडू रेवंथ रेड्डी को अपने पुत्र के समान मानते हैं, और रेवंथ रेड्डी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के बहुत करीबी हैं, राहुल गांधी ने ही रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनाया था और बड़ी जिम्मेदारी राहुल गांधी ने रेवंथ रेड्डी को दे रखी है ! सूत्र बताते हैं कि रेवंत रेड्डी को राहुल गांधी के नजदीक पहुंचाने वाले नेता चंद्रबाबू नायडू ही थे, और चंद्रबाबू नायडू ने ही राहुल गांधी से बात करके तेलंगाना का मुख्यमंत्री का चेहरा और बाद में मुख्यमंत्री  रेडी को  बनवाया था

अब सवाल यह है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए दोनों उम्मीदवार भाजपा के राधा कृष्ण और इंडिया घटक दल के सुदर्शन रेड्डी दक्षिण से आते हैं, ऐसे में जीत किसको मिलेगी, इसका इंतजार करना होगा, लेकिन सुदर्शन रेड्डी के कांग्रेस और इंडिया घटक दल से उम्मीदवार बनने के कारण भाजपा को टेंशन तो हो ही गई है, क्योंकि भाजपा के लिए चुनौती चंद्रबाबू नायडू के अलावा जगनमोहन रेड्डी वाईआरएस की तरफ से भी मिलेगी दोनों के पास भी वोटो की संख्या है जो किसी भी उम्मीदवार की गणित को बि गाड़ सकते हैं ! फिलहाल इंडिया घटक दल के चाणक्य मराठा नेता शरद पवार ने, सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनवाकर बता दिया कि वह भले ही बुजुर्ग हो गए हैं मगर अभी भी वह राजनीति के मजबूत चाणक्य हैं !

                       



  देवेंद्र यादव

                     कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most