ऑल इंडिया SC/ST रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन की दूसरी अनौपचारिक वार्ता संपन्न

 ऑल इंडिया SC/ST रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन की दूसरी अनौपचारिक वार्ता संपन्न!







कोटा। ऑल इंडिया SC/ST रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन कोटा मंडल की दूसरी अनौपचारिक वार्ता रेल प्रशासन के साथ मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिल कालरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में एसोसिएशन की ओर से कर्मचारियों से जुड़े कुल 37 मुद्दे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किए गए। रेल प्रशासन ने अधिकांश मुद्दों का तत्काल समाधान किया। मंडल सचिव श्री अभयसिंह मीना ने बताया कि एसोसिएशन की 9 शाखाओं को नया फर्नीचर उपलब्ध कराया गया, गंगापुर सिटी, बूंदी एवं रामगंजमंडी को कार्यालय आवंटित किए गए, श्रीमती सुनीता मीना को पारिवारिक पेंशन का लाभ दिया गया । इसके अतिरिक्त शेष मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और शीघ्र समाधान का आश्वासन प्रदान किया गया। इनमें प्रमुख मुद्दे थे अन्य मंडलों से आने वाले SC/ST कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगी रोक हटाना,  पदोन्नति रोस्टरों को नियमानुसार वेट करना, एसोसिएशन को प्रेम कार्यालय एवं कार्यालय प्यून उपलब्ध कराना, रेलवे हॉस्पिटल में डॉ. गौरव रोहतगी का अनुबंध समाप्त करना, आशाराम बैरवा एवं आनंदराम की वरीयता में संशोधन करना, रामसागर मीना को वर्ष 2013 से MACP का लाभ देना, डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार एवं मंडल कार्यालय की मरम्मत, SC/ST कर्मचारियों को प्रताड़ित करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों पर कार्रवाई करना, लोको पायलट शंटर में 30 कर्मचारियों को 4200 ग्रेड पे का लाभ देना एवं गुड्स लोको पायलटों मे पदोन्नति देना, ट्रैकमैनटेनर महिला कर्मचारियों के विभाग परिवर्तन करना आदि ।

इस अवसर पर रेल प्रशासन की ओर से एडीआरएम श्री ललित धुरंधर, सीनियर डीपीओ श्री सुप्रकाश सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एसोसिएशन की ओर से मंडल अध्यक्ष श्री नेमसिंह मौर्य एवं मंडल सचिव श्री अभयसिंह मीना ने सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर प्रशासन को कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं से अवगत कराया । अंत में मंडल अध्यक्ष श्री नेमसिंह मौर्य ने रेल प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— "प्रशासन द्वारा हमारे मुद्दों को गंभीरता से लिया गया और त्वरित समाधान किया गया। यह कर्मचारी-हितैषी दृष्टिकोण का परिणाम है, जो एसोसिएशन की पहल पर संभव हुआ है।"

बैठक में एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी शंकर लाल मीना, राधेश्याम मीना, ओ.पी. कोली, ओ.पी. वर्मा, बृजमोहन मीना, भीम सिंह, सिर मोहर, तेजपाल मीना, दिनेश मेरौठा, चंदन सिंह, दुलीचंद् जाटव, रोहित मीना, आशाराम बैरवा, रामवीर जाटव, ओमप्रकाश मीना, ओम कुमार, विजय बैरवा, महेंद्र मीना सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most