राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !
2 अक्टूबर 1959 को राजस्थान के नागौर से देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश में पंचायत राज लागू किया था !
और नागौर की धरती से ही 1 अक्टूबर को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अक्टूबर महीने में होने वाले राजस्थान पंचायत राज के चुनाव का शायद बिगुल बजा दिया है? 14 सितंबर को राजस्थान निकाय चुनाव के परिणाम आए थे, निकाय चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए बेहतर नहीं थे, कांग्रेस से कहीं अधिक बेहतर प्रदर्शन सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने किया!निकाय चुनाव की घोषणा से पहले जनता का और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मूड से लग रहा था, निकाय चुनाव में कांग्रेस भाजपा को बड़ी शिकस्त देगी, लेकिन इसके उलट सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को बड़ी शिकस्त दी, यह देखने को मिला ! पंचायत राज चुनाव की घोषणा से पहले निकाय चुनाव की तरह एक बार फिर से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के नेता यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, कि पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को बड़ी शिकस्त देगी, अभी राजस्थान निकाय चुनाव के परिणाम आए एक महीना भी नहीं हुआ है, और अक्टूबर महीने में राजस्थान पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव होने हैं, लॉटरी निकल गई है, लॉटरी सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस के नाम खुलेगी यह तो परिणाम आने के बाद पता चलेगा लेकिन !
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने नागौर दौरे पर कहा, कि कांग्रेस कार्यकर्ताओ मैं जोश है, और कार्यकर्ता एकजुट है, शायद डोड़सरा कह रहे हैं, कि पंचायत राज चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत होगी! लेकिन सवाल यह भी है कि, कुछ इस तरह की बात एक महीने पहले सितंबर माह में शहरी कार्यकर्ताओं और जनता ने डोटासरा के श्री मुख से सुनी थी, परिणाम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने है !
सवाल यह है कि क्या प्रदेश कांग्रेस के नेता जनता और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर जनता का जोश और एकता को देखते हैं, मगर जयपुर आने के बाद कांग्रेस कार्यालय की जगह कांग्रेस के वार रूम में बैठकर, प्रदेश कांग्रेस के नेता अपना होश खो बैठते हैं, और नेता गुटों में बट जाते हैं, कार्यकर्ताओं का जोश और एकता जो नेता देखकर आते हैं उस जोश और एकता पर वार रूम में बैठकर पानी फेर देते हैं, जिन कार्यकर्ताओं ने नेताजी का हजारों रुपया खर्च कर बड़ी-बड़ी मालाओं से स्वागत किया था, उन कार्यकर्ताओं की कांग्रेस के वार रूम में एंट्री तक नहीं होती है, बड़े कार्यकर्ताओं को दरवाजे के क्या बल्कि बाउंड्री के बाहर रखा जाता है, इसका परिणाम यह होता है कि कार्यकर्ताओं का जोश और एक जुटता नेताओं के प्रति गुस्सा और नाराजगी में तब्दील हो जाती है और उसके बाद जो परिणाम आता है वह हाई कमान ने राजस्थान निकाय चुनाव में शायद देख लिया होगा ! राजस्थान में राहुल गांधी को कांग्रेस को वार रूम से बाहर निकलना होगा तभी कांग्रेस 2028 में सत्ता में वापसी कर पाएगी!
कांग्रेस हाई कमान को एक बात समझनी होगी और राहुल गांधी को मंथन करना होगा जब से कांग्रेस के भीतर वार रूम का उदय हुआ है तब से लेकर अब तक कांग्रेस ने कितने राज्यों में विधानसभा के चुनाव जीते यदि लगातार कांग्रेस राज्यों के विधानसभा चुनाव में हार रही है तो फिर वार रूम खोलने का औचित्य क्या है! वार रूम कांग्रेस के उन नेताओं के लिए आसान तरीका है जो टिकटो में अपनी मनमानी चलाते हैं और सर्वे के नाम पर वार रूम के माध्यम से नेता टिकटो में बड़ा खेल करते हैं और इसीलिए कांग्रेस लगातार राज्यों में पराजित होती जा रही है !
लगभग 10 वर्षों में कांग्रेस का बड़ा धन सर्वे और वार रूम के नाम पर खर्च हुआ होगा क्या राहुल गांधी ने पार्टी के भीतर कभी इसकी ऑडिट करवाई कि वार रूम पर कितना खर्च हो रहा है और कांग्रेस को कितना फायदा हो रहा है और वार रूम के तहत काम करने वाले लोग कौन हैं जो कांग्रेस के चुनावी रणनीति कारों को भी अपने भ्रम जाल में फंसा रहे हैं ! कांग्रेस के भीतर जब वार रूम नहीं थे और सर्वे करने का ढिंढोरा नहीं पीटते थे तब कांग्रेस चुनाव में सफल होती थी लेकिन पैसा खर्च करने के बावजूद कांग्रेस असफल क्यों है इस पर राहुल गांधी को गहराई से मंथन करना चाहिए! बल्कि वार रूम की गतिविधियों से ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस दो भागों में बटी हुई है एक वह जी वार रूम में चुनिंदा नेताओं की एंट्री है मगर कार्यकर्ताओं की नहीं जबकि फीडबैक तो नेता नहीं कार्यकर्ता देते हैं और जब कार्य करता की ही वार रूम में एंट्री नहीं है तो फीडबैक कैसे मिलेगा, क्या वार रूम से राहुल गांधी तक जनता का और कार्यकर्ता का ठीक से फीडबैक मिलता है यह राहुल गांधी पर छोड़ते हैं ?
देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment