प्रमोद जैन भाया और नरेश मीणा की राजनीतिक नफरत से 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा फायदा ?

 



राजस्थान कांग्रेस के नेता, 2023 के विधानसभा चुनाव में जीती बाजी को हारने के बाद भी, कोई सबक सीखने का नाम तक नहीं ले रहे हैं ? आज भी कांग्रेस के बड़े नेता, अपने राजनीति के अहंकार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं ? भले ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी और मणिपुर से मुंबई की हजारों किलोमीटर की यात्रा कर जनता के बीच नफरत छोड़ " मोहब्बत की दुकान खोलने की अलख जगाई " मगर क्या कांग्रेस के नेताओं ने अपनों के बीच, राजनीतिक नफरत को छोड़कर, मोहब्बत को आत्मसार किया ? शायद नहीं किया ? आज भी कांग्रेस के भीतर, युवा अपने बुजुर्ग नेताओं की मोहब्बत का इंतजार करता हुआ, अपने बड़े नेताओं की मोहब्बत का इंतजार कर रहा है ? सवाल नरेश मीणा और प्रमोद जैन भाया के बीच चली आ रही राजनीतिक नफरत का नहीं है राजस्थान में अनेक नरेश मीणा जैसे युवा नेता मौजूद हैं जो अपने बड़े नेताओं की राजनीतिक नफरत के शिकार हैं ? कांग्रेस के भीतर, यह नफरत आज कि नहीं है, युवाओं के साथ वरिष्ठ नेताओं की नफरत के चलते ही, आज कांग्रेस सबसे खराब मुकाम पर खड़ी हुई है ?

कांग्रेस के भीतर अनेक प्रभावशाली नेताओं की वरिष्ठ नेता की नफरत के कारण राजनीतिक भ्रूण हत्या हो चुकी है अनेक ऐसे नेता है जो वरिष्ठ नेता औ की नफरत के चलते बूढ़े हो गए हैं उन्हें कांग्रेस का सबसे छोटे चुनाव ग्राम पंचायत में वार्ड मेंबर का भी टिकट नहीं मिला कांग्रेस के भीतर पद मिलना तो बड़ी बात है ?


बात प्रमोद जैन भाया और नरेश मीणा की हो रही है, क्या दोनों के बीच चली आ रही राजनीतिक नफरत से 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को फायदा हो जाएगा, इसका जवाब 2023 में हाडोती संभाग की वह 6 विधानसभा सीट हैं, जिनमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा ? 2023 की विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पास 6 में से तीन सीट थी, प्रमोद जैन स्वयं अंता विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे, मगर कांग्रेस के भीतर आपसे नफरत के कारण प्रमोद भैया सहित 6 सीट  कांग्रेस हार गई ?

यदि कांग्रेस नरेश मीणा को छबड़ा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बना देती तो कांग्रेस लंबे समय से हार रही छबड़ा विधानसभा सीट को भी जीतती और बारां अटरू शाहबाद किशनगंज अंत और अकलेरा की सीट को भी जीतती ?

कांग्रेस ने छपरा से नरेश मीणा को और अकलेरा से कैलाश मीणा को टिकट नहीं दिया यह दोनों ही निर्दलीय चुनाव लड़े और दोनों ने बंपर वोट लिए इस कारण कांग्रेस ने हाडोती में 6  विधानसभा सीटों को खोया ?

नरेश मीणा दोसा लोकसभा सीट से अपनी राजनीतिक ताकत आजमाना चाहता है, मगर कांग्रेस नरेश को कांग्रेस में शामिल करने का नाम तक नहीं ले रही है, फिर एक बार 2023 के विधानसभा चुनाव जैसी स्थिति बनती हुई नजर आ रही है, नरेश मीणा दोसा लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की ताल ठोक रहे हैं ऐसे में कांग्रेस को दोसा लोकसभा सीट पर तो नुकसान होगा ही साथ में कोटा और झालावाड़ सीटों पर भी नुकसान होगा, खासकर झालावाड़ पर, यदि प्रमोद भैया झालावाड़ से प्रत्याशी बने तो नरेश मीणा और कैलाश मीणा की नफरत का प्रमोद भैया को सामना करना पड़ेगा गत विधानसभा चुनाव में इन दोनों नेताओं ने अलग-अलग विधानसभा सीटों पर निर्दलीय चुनाव लड़कर करीब 100000 वोट लिया था, यह दोनों ही नेता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रभावशाली हैं ?

झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में प्रमोद जैन के अपने इतने राजनीतिक मित्र है कि भाजपा के दुष्यंत सिंह को राजनीतिक दुश्मन ढूंढने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी ?

झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को नया प्रयोग करना चाहिए और इस सीट पर किसी दलित को चुनाव मैदान में उतारना चाहिए ? झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में बड़ी संख्या में दलित मतदाता मौजूद है लगभग चार  लाख मतदाता है जो दलित हैं ? इतने ही मतदाता आदिवासी हैं और अल्पसंख्यक मतदाता भी लगभग 2 लाख के करीब हैं ?

                       

देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most