2024 के लोकसभा चुनाव में, कांग्रेस की होगी बल्ले बल्ले ?




2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर  परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर जीता था ?

मगर क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर 2014 और 19 की तरह परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगा पाएंगे ?

कांग्रेस सहित, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जनता के बीच भाजपा के परिवारवाद को उजागर करना शुरू कर दिया है, भाजपा के परिवारवाद खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परिवारवाद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कद्दावर नेता लालू प्रसाद यादव ने अपने दमदार अंदाज में गत दिनों बिहार के रामलीला मैदान में घेरा था किया , लालू प्रसाद यादव के बयान के बाद, भारतीय जनता पार्टी बैक फुट पर नजर आई?

और जब भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा करना शुरू किया तो कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने परिवारवाद पर भाजपा को घेरना शुरू कर दिया और प्रत्याशियों की लिस्ट में अनेक ऐसे नाम बताने शुरू किय जिनका वास्ता राजनीतिक परिवारवाद से है ? और कांग्रेस का बड़ा परिवार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शिफ्ट हो गया उनमें से कई नेता 2024 के चुनावी मैदान में भी उतरेंगे ? शायद अब 2024 के लोकसभा चुनाव में परिवारवाद का मुद्दा कम ही सुनाई देगा? खासकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की तरफ से कांग्रेस पर परिवार वाद के आ रोप कम ही सुनाई देंगे ?

यदि भ्रष्टाचार की बात करें तो, कांग्रेस को इलेक्टोरल बांड ने संजीवनी दे दी ?

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर, राहुल गांधी को छोड़कर कांग्रेस के बाकी नेताओं की भाजपा के आरोपों पर काउंटर करने के लिए जुबान तक नहीं खुलती थी, मगर अब वह नेता भी जनता को बताने लगे हैं कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर जिन मुद्दों को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है उन आरोपों पर अदालत ने क्लीन चिट दे दी है ! कॉमनवेल्थ गेम कोयला घोटाला और 2G घोटाले में अदालत ने क्लीन चिट दे दी है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रॉलर बैंड का मुद्दा आने के बाद, दक्षिण भारत से एक बार फिर से कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर हमला किया मोदी ने कहा कि भाजपा का नाम स्कीम है और कांग्रेस का नाम स्कैम है, जब मोदी भाजपा की स्कीम और कांग्रेस के स्कम की बात कर रहे थे, तभी राहुल गांधी भी, अपनी न्याय यात्रा में जनता को भाजपा की स्कीम इलेक्ट्रॉलर बांड की चर्चा कर भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे !

सवाल यह है कि क्या कांग्रेस के खाता सीज होने का फायदा चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा या नुकसान होगा ? कांग्रेस के खाते सीज होने से देश को पता चल गया कि कांग्रेस ने 75 साल में कितना पैसा कमाया, और भारतीय जनता पार्टी ने 10 साल में कितना पैसा कमाया ?

खाता सीज होने से पहले कांग्रेस के पास खर्च चलाने का पैसा भी नहीं था, कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस के खाते में कांग्रेस को चलाने के लिए चंदा देने की अपील की थी ?

आर्थिक रूप से कांग्रेस अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, ऐसे में क्या 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस की तरफ से देश की आम जनता लड़ेगी ?

एक तरफ सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 को एक तरफा दिखाने में जुट गई है, सारे देश में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटीयों के पोस्टर बैनर लग चुके हैं ? और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ दौरेकर जनसभाएं कर रहे हैं ?

इलेक्ट्रॉलर बैंड का मुद्दा आने के बाद, क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बल्ले बल्ले होगी ? या कांग्रेस और तमाम विपक्ष, इलेक्टोरल बांड में उलझ कर रह जाएगा और भाजपा एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होने में कामयाब हो जाएगी ?

क्योंकि 2019 में भी भाजपा के खिलाफ कुछ ऐसा ही माहौल बना था, मगर जब चुनाव का परिणाम आया तो भाजपा ने 2014 से ज्यादा लोकसभा की सीट जीतकर 2019 में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई थी ?

   


                  

 देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most