--------'-------------------------------
कांग्रेस ने 46 प्रत्याशियों की अपनी चौथी सूची भी जारी कर दी है, चौथी सूची में राजस्थान से जयपुर ग्रामीण धौलपुर करौली और नागौर सीट के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं मगर राजस्थान की हॉट सीट कहीं जा रही कोटा बूंदी पर कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है !
21 मार्च को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस शामिल में होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज थी कि चौथी सूची में कोटा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी और प्रत्याशी का नाम होगा प्रहलाद गुंजल ? कांग्रेस की चौथी सूची 23 मार्च शनिवार रात्रि को आई मगर उस सूची में कोटा के प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं हुई ? अब
सवाल उठ रहा है कि क्या कोटा सीट पर कांग्रेस के भीतर प्रत्याशी को लेकर कोई बड़ा पेच फस रहा है क्या ?
कोटा सीट राजस्थान कांग्रेस के नेताओं के लिए चुनौती बना हुआ है, राजस्थान के नेताओं को चुनौती राहुल गांधी ने दी है ?
चुनौती हर हाल में कोटा सीट से कांग्रेस को जीताकर लाने की है ?
कांग्रेस ने भाजपा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल को इसीलिए कांग्रेस में शामिल किया है कि कांग्रेस कोटा लोकसभा सीट को जीते, मगर सवाल यह है कि क्या कांग्रेस प्रहलाद गुजल को कोटा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनेगी ?
कांग्रेस कोटा लोकसभा सीट को कैसे जीते सबसे बड़ा सवाल यह है क्या कांग्रेस प्रहलाद गुंजल को प्रत्याशी बनाकर भाजपा के प्रत्याशी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हरा देगी ?
यह निर्भर करता है पूर्व मंत्री शांति कुमार धारीवाल पर, सबकी नजर धारीवाल पर है ? जब प्रहलाद गुंजल प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण कर रहे थे तब हाडोती के तीन प्रमुख नेता शांति कुमार धारीवाल भारत सिंह और प्रमोद भैया जैन सदस्यता ग्रहण समारोह से गायब थे जबकि हाडोती के पांच कांग्रेसी विधायक कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद थे और बड़ी संख्या में कार्य करता भी मौजूद थे !
सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मंत्री शांति कुमार धारीवाल के सदस्यता ग्रहण समारोह से नदारत रहने की हुई !
सवाल यह है कि कोटा सीट को लेकर अभी भी कांग्रेस ने सस्पेंस क्यों बना रखा है? कोटा सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा प्रहलाद गुंजन अशोक चांदना या कोई और ?
प्रहलाद गुंजल और अशोक चांदना दोनों नेता एक साथ नजर आ रहे हैं राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी है कि कोटा सीट पर कांग्रेस अशोक चांदना को चुनाव लड़ा सकती है? यदि अशोक चांदना लोकसभा का चुनाव जीत गए तो उनके स्थान पर खाली हुई हिंडोली विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रहलाद गुंजल को प्रत्याशी बना सकती है ? अशोक चांदना हिंडोली विधानसभा सीट से विधायक हैं ! हालांकि प्रहलाद गुंजल पूरी तरह से
आश्वस्थ दिखाई दे रहे हैं कि कांग्रेस उन्हें ही कोटा सीट से प्रत्याशी बनाएगी? प्रहलाद गुं जल और अशोक चांदना दोनों गुर्जर नेता है ? गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में तो खुशी की लहर और जोश दिखाई दे रहा है मगर कांग्रेस के केइ नेताओं के चेहरे पर खुशी नजर नहीं आ रही है ?
कोटा सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा इसका कांग्रेस और भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को इंतजार ?
..
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment