बड़ा कौन गांधी परिवार या कांग्रेस परिवार ?

 



बड़ा कौन गांधी परिवार या कांग्रेस परिवार ?

----------------------------------------

अक्सर सत्ता पक्ष के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य भाजपा के नेता, कांग्रेस संगठन से बड़ा, गांधी परिवार को बता कर जनता के बीच कांग्रेस पर राजनीतिक हमले करते हुए दिखाई देते हैं, मगर राहुल गांधी न अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जनता को बता दिया की, बड़ा गांधी परिवार नहीं है बल्कि बड़ा कांग्रेस परिवार है ?

राजस्थान बांसवाड़ा में जब राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंची तब मंच पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को पगड़ी पहनाने लगे तब राहुल गांधी नेताओं से कहा कि पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को पकड़ी पहनाऔ और नेताओं ने राहुल गांधी से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे को पगड़ी पहनाइ !

युवाओं को न्याय की पांच गारंटीयों की घोषणा भी पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने की उसके बाद उन पर विस्तार से प्रकाश राहुल गांधी ने डाला ?

राहुल गांधी अक्सर, कांग्रेस परिवार के सदस्यों को अपना बब्बर शेर कहते रहे हैं ! इससे स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस परिवार बड़ा है या गांधी परिवार क्योंकि गांधी परिवार भी कांग्रेस परिवार का एक हिस्सा है !

राजस्थान के बांसवाड़ा में, राहुल गांधी की जनसभा का वह दृश्य जिसमें राहुल गांधी अपने से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को पगड़ी पहनाने के लिए कह रहे हैं, वह दृश्य राजनीतिक हल्का में सुर्खियां बटोर रहा है ? 

यह राहुल गांधी का मास्टर स्टॉक भी कहा जा सकता है, क्योंकि गत दिनों भाजपा के उस अधिवेशन की शायद राहुल गांधी ने याद दिला दी जिसमें भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को बड़ी माला पहना रहे थे तब उनके बगल में राजनाथ सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा खड़े हुए थे, यह दृश्य भी राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों में रहा था सुर्खियों का कारण राजनाथ सिंह बने थे ?

राजस्थान के बांसवाड़ा की सभा से एक और राजनीतिक संकेत  मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्या कांग्रेस देश का अगला प्रधानमंत्री दलित वर्ग से हो, इसका नारा मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पहले जनता के बीच दे सकती है ? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष में बांसवाड़ा की जनसभा में राम मंदिर उद्घाटन और संसद के उद्घाटन के समय आदिवासी राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू की उपेक्षा करने का भाजपा सरकार पर आरोप लगाया वहीं संसद के शिलान्यास के समय तत्कालीन राष्ट्रपति कोविंदा की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया !

राहुल गांधी और कांग्रेस दलित आदिवासी पिछड़ा वर्ग के लोगों को न्याय मिले बराबर का हक मिले इस आवाज को बुलंद करते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्या राहुल गांधी और कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में दलित को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाकर बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेलेगी ? मल्लिका अर्जुन लड़के की सक्रियता और उनके ओजस्वी भाषण संकेत दे रहे हैं कि कांग्रेस और विपक्ष की तरफ से मल्लिका अर्जुन खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी चुनौती देने जा रहे हैं ?

      

 देवेंद्र यादव,     कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most