कोटा संसदीय क्षेत्र, यूं तो राजनीतिक दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है, मगर सामाजिक और समाज सेवा की दृष्टि से कोटा बिरला परिवार का भी गढ़ माना जाता है ? सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं मैं लंबे समय से बिरला परिवार की हिस्सेदारी चली आ रही है ! शिक्षा चिकित्सा और सस्ते उत्पादों के बाजार, कोटा शहर की गरीब और मिडिल क्लास की जनता को बड़ी राहत पहुंचती है और इसका संचालन बिरला परिवार के हाथों से होता है ! एक तरफ कोटा संसदीय क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहा जाता है और दूसरी तरफ, बिरला परिवार की समाज सेवा, कैसे कांग्रेस कोटा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को 2024 के लोकसभा चुनाव में हरा पाएगी ?
ओम बिरला, जो अपने राजनीतिक जीवन में, अभी तक एक भी चुनाव नहीं हारे हैं वह लगातार कोटा शहर की विधानसभा से तीन बार विधायक बने और 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़े तो उसे भी भारी मतों से जीता 2019 में बिरला लगातार दूसरी बार सांसद बने और लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए ! 5 साल के अपने कार्यकाल में ओम बिरला ना केवल कोटा संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार से धन लेकर आए बल्कि राजस्थान में विकास कार्यों के लिए बिरला के प्रयासों से बहुत धन आया ?
कोटा शहर के विकास के लिए ओम बिरला ने राजनीति से ऊपर उठकर राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद बड़े धन का प्रबंध किया और उसकी बदौलत कोटा शहर में विकास के कार्य हुए !
सवाल यह है कि कांग्रेस ओम बिरला को कैसे हरा पाएगी, जबकि कांग्रेस कोटा में बिरला के सामने खड़ा करने के लिए उम्मीदवार की तलाश करने में जुटी हुई है ?
जबकि भारतीय जनता पार्टी ने ओम बिरला अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है !
कोटा मैं कांग्रेस के पास बिरला को टक्कर देने वाला उम्मीदवार है मगर पार्टी के नेताओं की नजर भंवर जितेंद्र सिंह पर शायद नहीं पड़ रही है भंवर जितेंद्र सिंह का ननिहाल बूंदी में है, जो बूंदी के राजघराने से ताल्लुक रखते हैं !
कोटा संसदीय क्षेत्र से कोटा राजघराने के राजकुमार इजेराज सिंह कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज कर सांसद बने थे !
हालांकि कांग्रेस हाई कमान भंवर जितेंद्र सिंह को अलवर से चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है क्योंकि भंवर जितेंद्र सिंह अलवर से विधायक और सांसद रह चुके हैं ! मगर कांग्रेस ओम बिरला को टक्कर देने की योजना बना रही है तो बिरला के सामने कांग्रेस को भंवर जितेंद्र सिंह जैसा उम्मीदवार उतारना चाहिए ?
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment