राहुल गांधी एक बार फिर वायना ड से चुनाव लड़ेंगे, मगर राजनीतिक पंडितों की नजर अभी भी अमेठी पर है ?

 

❤👧

----------------------------------------

शुक्रवार 8 मार्च को कांग्रेस ने अपने 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है ! पहली लिस्ट में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम एक बार फिर से केरल की वायनाड सीट से पार्टी ने घोषित किया है !


कांग्रेस की पहली सूची को लेकर अटकलें यह थी कि कांग्रेस अपनी पहली सूची में कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गजों को चुनावी मैदान में उ तारेगी, इसलिए पहली सूची बड़ी होगी ? मगर पहली सूची में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल शशि थरूर, और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कोई बड़ा नाम नहीं है ?

पहली सूची में जहां तक बड़े नाम की बात करें तो, राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर तीनों नाम केरल से हैं और पहली सूची में सबसे ज्यादा प्रत्याशियों की घोषणा भी केरल से ही हुई है !

कांग्रेस के प्रत्याशियों की पहली सूची पर नजर डालें तो कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर, यह संदेश दिया है कि कांग्रेस का फोकस दक्षिण भारत पर अधिक है जहां कांग्रेस की स्थिति बेहतर दिखाई दे रही है क्योंकि दक्षिण भारत में कांग्रेस की दो राज्यों कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी सरकार है !

राहुल गांधी के एक बार फिर से केरल के वायनाड सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा हो चुकी है मगर राजनीतिक पंडितों और मीडिया की नजर अभी भी राहुल गांधी को लेकर अमेठी और रायबरेली पर है ? सवाल यह है कि क्या राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह अमेठी से भी चुनाव लड़ेंगे ?

राहुल गांधी पर राजनीतिक पंडितों की नजर के अलावा अमेठी की जनता की भी नजर है? अमेठी और रायबरेली को लेकर राजनीतिक गलियारों में अनेक सवाल तैर रहे हैं, अमेठी को लेकर सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि 2019 का लोकसभा चुनाव राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी की नेता श्रीमती स्मृति ईरानी से हार गए थे, इस सीट पर वापस से भारतीय जनता पार्टी ने स्मृति ईरानी को प्रत्याशी बना दिया है ऐसे में क्या अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी और राहुल गांधी का 2024 में भी मुकाबला होगा ? अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की घोषणा का इंतजार अमेठी की जनता और राजनीतिक पंडित कर रहे हैं? अमेठी और रायबरेली की जनता अभी भी गांधी परिवार के प्रति अपनी पूरी आस्था रखती है!

अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्र को लेकर सवाल खड़ा होता है कि दोनों लोकसभा क्षेत्र की जनता गांधी परिवार के प्रति अपनी पूर्ण आस्था रखती है इसके बावजूद अमेठी से 2019 का लोकसभा चुनाव राहुल गांधी क्यों हार गए ? 

दरअसल, 2004 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद, खासकर 2009 के लोकसभा चुनाव को जीतने के बाद, अमेठी और रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में गांधी परिवार के चापलूस नेताओं ने अपनी राजनीति को साधने के लिए, अपने चहते लोगों को रायबरेली और अमेठी पहुंचाया जहां उन्होंने, स्थानीय लोगों और नेताओं की उपेक्षा की इसलिए दोनों ही जगह कांग्रेस का संगठन कमजोर होता चला गया और जनता कुंठित होकर घरों में बैठी रही, चापलूस नेताओं के द्वारा भेजे गए अपने दूतो के द्वारा कार्यकर्ताओं और जनता की उपेक्षा करने के करण राहुल गांधी 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए ! यदि दोनों ही लोकसभा क्षेत्र पर पहले से कम कर रहे गांधी परिवार के भरोसेमंद नेता के एल शर्मा ही रहते तो शायद राहुल गांधी 2019 का चुनाव नहीं हारते ? शर्मा अमेठी की जगह रायबरेली में काम कर रहे थे कांग्रेस ने अमेठी को खोया मगर रायबरेली जीत गए !

सवाल यह है कि क्या गांधी परिवार की पारंपरिक सीटों को चापलूस नेताओं के दूतो ने कमजोर किया ? अमेठी और रायबरेली की जनता आज भी गांधी परिवार के प्रति आस्था रखती है और वफादारी भी ! जहां तक कांग्रेस की पहली सूची की बात है, कांग्रेस की नजर छत्तीसगढ़ पर भी है, छत्तीसगढ़ के प्रभारी महामंत्री सचिन पायलट पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भरोसा है कि कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से अधिक से अधिक सीट जीते ?

                        

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most