बिहार में कांग्रेस अपने पास सब कुछ होने के बावजूद, अपनी राजनीतिक जमीन को खोती रही, वहीं भारतीय जनता पार्टी बिहार में कुछ भी नहीं होने के बावजूद, अपने लिए जमीन तैयार करती रही ? आज स्थिति यह है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा के पास 17 लोकसभा सीट है और कांग्रेस के पास मात्र एक लोकसभा सीट है !
सवाल यह है कि क्या भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर, बिहार में अपने लिए मजबूत राजनीतिक जमीन तैयार की ? और क्या कांग्रेस ने क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर धीरे-धीरे अपनी मजबूत राजनीतिक जमीन को कमजोर किया ? क्या कांग्रेस के रणनीतिकार यह नहीं समझ पा रहे हैं कि जिन क्षेत्रीय दलों के कारण कांग्रेस कमजोर हुई है या राज्यों में खत्म हुई है, उन राज्यों में कांग्रेस उन क्षेत्रय दलों के सामने केवल पेट भरने के लिए मोहताज क्यों है ? लगभग चार दशक बाद भी कांग्रेस बिहार में अपना कोई भी मजबूत नेता पैदा नहीं कर पाई, बल्कि कांग्रेस बिहार में अपने राजनीतिक रूप से पीटें हुए मोहरों पर ही दाव खेलती रही ?
भारतीय जनता पार्टी बिहार में राजनीतिक प्रयोग और गठबंधन कर कांग्रेस से बहुत आगे निकल गई, मगर कांग्रेस वहीं खड़ी रही कांग्रेस ने राजनीतिक प्रयोग करने की चेष्टा नहीं की ? कांग्रेस के पास बिहार में रंजीता रंजन जैसी नेता मौजूद हैं, यदि कांग्रेस रंजीता रंजन को बिहार कांग्रेस का प्रमुख बना देती या बना दे तो बिहार में कांग्रेस कहीं हद तक मजबूत हो जाएगी ?
रंजीता रंजन दो बार बिहार से लोकसभा का चुनाव भी जीत चुकी हैं इसलिए उनकी प्रोफाइल भी ठीक है वही उनके पति राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव पांच बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं कांग्रेस यदि रंजीता रंजन को प्रदेश कांग्रेस का मुखिया बना दे तो रंजीत और राजीव रंजन की जोड़ी बिहार में एक बार फिर से कांग्रेस को मजबूती के साथ खड़ा कर सकते हैं ?
कांग्रेस को चाहिए वह पप्पू यादव को पूर्णिया लोकसभा सीट से मैदान में उतारे, पप्पू यादव के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को सीमांचल में बड़ा फायदा मिलेगा ?
राजद नेता तेजस्वी यादव का बिहार में जबरदस्त प्रभाव है मगर यह भी नहीं समझना चाहिए की बिहार में पप्पू यादव का कोई प्रभाव नहीं है पप्पू यादव का अपना राजनीतिक प्रभाव अलग है और तेजस्वी का प्रभाव अलग है यदि यह दोनों नेता मिलकर 2024 में इंडिया गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे तो बिहार की स्थिति कुछ और ही नजर आएगी कांग्रेस गठबंधन को तेजस्वी और पप्पू यादव की जोड़ी से बड़ा फायदा होगा ? कांग्रेस को प्रयास करना चाहिए वह तेजस्वी और पप्पू यादव के बीच गठबंधन करवा कर मजबूती के साथ 2024 का लोकसभा चुनाव लड़े !
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment