भाजपा के पूर्व विधायक गुंजल, दीवार तोड़ कांग्रेस में शामिल !

 


----------------------------------------

जिनके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरे पत्थर नहीं मारते, यह गुरुवार 21 मार्च को राजस्थान में चरितार्थ हुआ, जब राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोटा में, कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कह रहे थे कि कांग्रेस की हालत खराब है उसके नेता दीवार तोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है, ठीक उसी समय हाडोती भाजपा के  कद्दावर नेता दो बार के पूर्व विधायक राजस्थान के ताकतवर गुर्जर नेता प्रहलाद गुंजल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव धीरज गुर्जर की मौजूदगी में भाजपा की दीवार तोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे थे !



प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने के समय कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल था !

हजारों की संख्या में प्रहलाद गुंजल के समर्थक पूरे प्रदेश से कांग्रेस कार्यालय गुंजल का स्वागत करने के लिए पहुंचे !

मजेदार बात तो गुरुवार 21 मार्च को यह रही की राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार भजन लाल शर्मा कोटा पहुंचे, खबर तो यह सुनाई दे रही थी कि भजनलाल शर्मा गुंजल को मनाने के लिए आ रहे हैं, मगर भजनलाल वायु मार्ग से कोटा आ रहे थे, और प्रहलाद गुंजल सड़क मार्ग से कोटा से जयपुर जा रहे थे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए ! इसे कहते हैं जमीन आसमान का फर्क !

भजनलाल आकाश में थे, और गुंजल जमीन पर थे ! शायद इसीलिए प्रहलाद गुंजल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा से आए अपने समर्थक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जमीनी कार्य करता हूं, मेरा जीवन जनता की सेवा करने के लिए समर्पित रहा है और आगे भी रहेगा ?

प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश के बड़े नेता मौजूद थे वहीं कोटा संसदीय क्षेत्र की चार विधानसभा क्षेत्र के विधायक भी मौजूद थे हरिमोहन शर्मा प्रेमी अशोक चांदना और चेतन पटेल झालावाड़ के खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर भी शामिल मगर कोटा उत्तर के विधायक हाडोती के लाल धारीवाल सदस्यता ग्रहण समारोह में नजर नहीं आए जो दिन भर चर्चा का विषय रहा और शायद यह चर्चा पूरे लोकसभा चुनाव तक रहेगी ?

ज्ञात रहे, 2023 के विधानसभा चुनाव में शांति कुमार धारीवाल ने भाजपा के प्रहलाद गुंजल को चुनाव हराया था कोटा उत्तर सीट पर प्रहलाद गुंजल और धारीवाल के बीच चुनावी जंग चली आ रही है 2013 के विधानसभा चुनाव में प्रहलाद गुंजल ने शांति कुमार धारीवाल को चुनाव हराया था !

कोटा उत्तर सीट पर शांति कुमार धारीवाल अपने पुत्र को स्थापित करना चाहते थे मगर धारीवाल सफल नहीं हुए और उन्हें खुद चुनाव लड़ना पड़ा, अब धारीवाल की चिंता यह है कि प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस में आने के बाद धारीवाल कोटा उत्तर सीट पर अपने पुत्र को स्थापित कर पाएंगे या नहीं इसकी चर्चा अभी से होनी शुरू हो गई हैं ?

प्रहलाद गुंजल के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद पहली चुनौती यह है कि कोटा लोकसभा सीट पर कांग्रेस जीते ?

यदि कोटा सीट पर कांग्रेस को जीत मिली तो प्रहलाद गुंजल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की नजर में बहुत बड़े नेता होंगे क्योंकि कोटा सीट पर राहुल गांधी की नजर है और राहुल गांधी चाहते हैं कि कांग्रेस हर हाल में कोटा की सीट को जीते ?

                       

 देवेंद्र यादव,   कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most