लोकसभा चुनाव 2024 * राजस्थान में, पक्ष और विपक्ष के नेताओं की राजनीतिक साख दाव पर है ?

 


----------------------------------------

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के गृह राज्य गुजरात की सीमा से लगे हुए राजस्थान में 2024 का लोकसभा चुनाव सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के लिए रोचक और चुनौती भरा नजर आने लगा है ?

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों की एक-एक सीट पर, भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की राजनीतिक प्रतिष्ठा दाव पर लगती हुई दिखाई दे रही है ? भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए राजस्थान राजस्थान में 2024 का लोकसभा चुनाव इसलिए भी चुनौती भरा है क्योंकि 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियों के भीतर मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर नेताओं के बीच में बड़ा विवाद था ? भारतीय जनता पार्टी ने जैसे तैसे सत्ता में तो वापसी कर ली मगर नेताओं के बीच का विवाद अभी भी अंदर खाने जस का तस बना हुआ है ? श्रीमती वसुंधरा राज और उनका खेमा अभी भी नाराज दिखाई दे रहा है, श्रीमती वसुंधरा अपने पुत्र दुष्यंत को तो लोकसभा का टिकट दिलाने में कामयाब हो गई मगर उनके सिपहसालार नेता अभी भी इंतजार में है की हाई कमान उन्हें भी टिकट दे ? भाजपा के भीतर नेताओं की नाराजगी का अंदाजा सोमवार 11 मार्च को उस समय दिखाई दिया जब चूरू से भाजपा सांसद राहुल कस्बा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया ! नेताओं में नाराजगी कांग्रेस में भी काम नहीं है, मगर कांग्रेस में नाराज नेताओं की राजनीतिक ताकत इतनी बड़ी नहीं है कि वह कांग्रेस को नुकसान पहुंचाय ?

सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से, अनेक बड़े नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भूपेंद्र यादव अर्जुन राम मेघवाल गजेंद्र सिंह शेखावत प्रमुख हैं ! भाजपा जिन 15 प्रत्याशियों की घोषणा की है, उन में से पांच  नाम ऐसे हैं, जो राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी की रेस में थे ? ओम बिरला गजेंद्र सिंह शेखावत सीपी जोशी और अर्जुन राम मेघवाल, ऐसे प्रमुख नाम है, जिनको लेकर विधानसभा चुनाव होने से पहले और मुख्यमंत्री पद की घोषणा होने के अंतिम समय तक राजनीतिक गलियारों में नाम चला था कि इनमें से कोई एक प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा, मगर भाजपा हाई कमान एक बार जीते हुए विधायक भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बना दिया ! यह चुनाव भजनलाल शर्मा के लिए भी बड़ी चुनौती है क्योंकि राजस्थान भाजपा के दिग्गजों को किनारा पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनकर भजनलाल पर बड़ा विश्वास किया है ?

भूपेंद्र यादव को भाजपा के भीतर अमित शाह के बाद दूसरा राजनीतिक रणनीतिकार माना जाता है भूपेंद्र यादव को अलवर लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है ? अलवर, से सांसद रहे बालक नाथ 2023 के विधानसभा चुनाव में विधायक बन गए हैं और बालक नाथ मुख्यमंत्री की कुर्सी की रेस में सबसे आगे दिखाई दे रहे थे, मगर उनके हाथ भी निराशा ही लगी ?

क्या भूपेंद्र यादव, बालक नाथ की विरासत को संभाल पाएंगे ?

कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है मगर जो नाम सामने आ रहे हैं उन्हें देखने से लगता है कि कांग्रेस भाजपा को बड़ी चुनौती देने की तैयारी में जुटी हुई है ? राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं है जबकि सत्ताधारी भाजपा के पास 24 लोकसभा सीट हैं ! भाजपा 25 की 25 सीटों पर जीतने की रणनीति बना रही है जबकि कांग्रेस चाहती है कि वह भाजपा को 25 की 25 सीटों को जीतने से रोके ?

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए राजस्थान की 2लोकसभा सीट कोटा और जहां से उनके पुत्र वैभव गहलोत चुनाव लड़ेंगे वह चुनौती पूर्ण है ?

सूत्रों से पता चला है कि, कांग्रेस कोटा बूंदी लोकसभा सीट को हर हाल में जीतना चाहती है और इसकी जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दी गई है ?

कोटा बूंदी सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीसरी बार भाजपा से उम्मीदवार हैं ?

हाडोती संभाग में कांग्रेस के गलियारों में चर्चा यह रहती है कि प्रदेश के बड़े कांग्रेसी नेता झालावाड़ और कोटा लोकसभा की सीटों को भाजपा की झोली में डालते हैं ? ओम बिरला मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हाडोती के दिग्गज नेता शांति कुमार धारीवाल के बेहद करीबी हैं ? कोटा लोकसभा सीट पर इसलिए सबकी नजर है कि अशोक गहलोत और शांति कुमार धारीवाल ओम बिरला से दोस्ती निभाएंगे, या फिर कांग्रेस से वफादारी निभाने का परिचय देंगे ? 

ओम बिरला की मुश्किल है, भाजपा के अंदर भी कम नहीं है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का खेमा अंदर खाने बिरला की राजनीति को लेकर नाराज है ?

राजनीतिक गलियारों में कयास  यह लगाए जा रहे हैं कि यदि कांग्रेस ने बिरला के सामने मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारा और प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने ईमानदारी से कांग्रेस उम्मीदवार का साथ दिया तो कोटा सीट पर बाजी पलट भी सकती है ?

                        

देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most