कांग्रेस ने प्रहलाद गुंजल को टिकट देकर, भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला को चुनाव में फंसा दिया ?
----------------------------------------
हाडोती कांग्रेस के इतिहास में 30 मार्च शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की नामांकन रैली को देखने के बाद, हाडोती की जनता बतीयाने लगी की पहली बार कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला चुनाव में फंस गए हैं ?
शुक्रवार 30 मार्च को कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित हाडोती संभाग के तमाम कांग्रेसी विधायक शामिल हुए ! कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में उमड़े जनसे ला ब को देख कर प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा और प्रभारी रंधावा ने दावा किया कि 4 जून को कोटा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस की जीत निश्चित है !
कोटा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली में उमड़ा जन सेलाब, बयां कर रहा था कि जब-जब कांग्रेस पर संकट आया तब तब कांग्रेस को हाडोती ने संभल और ताकत दी ?
कांग्रेस के लिए सुखद खबर तो तब मिली जब प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा और रंधावा ने यह कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस के खाते बंद करवा दिए हैं कांग्रेस के सामने चुनाव लड़ने के लिए पैसे का संकट है तब नामांकन रैली में उपस्थित हजारों की संख्या में आए लोगों ने एक स्वर में कहा कि हम कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए नोट भी देंगे वोट भी देंगे और जीत भी देंगे ?
कोटा बूंदी संसदीय
क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने भाजपा नेता प्रहलाद गुंजल को कांग्रेस में शामिल कर के कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है !
प्रहलाद गुंजल ने ओम बिरला की सबसे मजबूत कहीं जाने वाली नस पर वार किया है जिसके कारण ओम बिरला आज राजनीति के शिखर पर हैं ?
ओम बिरला की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत बिरला का परिवार है, ओम बिरला के भाइयों की हाडोती में सामाजिक ताकत है जो अभी तक ओम बिरला को विधानसभा और लोकसभा के चुनाव जितवाती आई है ?
कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल बिरला की इसी बड़ी ताकत पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं और बता रहे हैं कि बिरला के भाइयों ने सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों पर कब्जा कर रखा है, जनता को बिरला से मिलने से पहले बिरला के भाइयों से मिलाना पड़ता है ?
कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की नामांकन रैली का राजनीतिक विश्लेषण करें तो रैली में हजारों की संख्या में कोटा संसदीय क्षेत्र के लोग जूटै, मगर खास बात यह रही की उपस्थित लोगों में पहली बार कांग्रेस की किसी रैली में राजपूत और गुर्जर जाति के लोगों की उपस्थिति अधिक देखने को मिली ?
कोटा देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राजपूत है, और हाडोती में कांग्रेस के पास भरत सिंह जैसे कद्दावर नेता मौजूद है, इन दोनों राजपूत नेताओं के कारण नामांकन रैली में राजपूतों की उपस्थिति अधिक देखी गई वहीं भाजपा के परंपरिक वोटर कहे जाने वाले गुर्जर जाति के लोग भी बड़ी संख्या में थे !
हाडोती के हिंडोली विधायक अशोक चांदना जो गुर्जर जाति से आते हैं वह भी हाडोती के प्रभावशाली नेता है हिंडोली से वह लगातार दूसरी बार विधायक है ?
रैली में उपस्थित लोगों में भाजपा के कार्यकर्ताओं की भी उपस्थित चर्चा में रही ?
और इसी कारण राजनीतिक पंडित और विश्लेषक कहते हुए नजर आ रहे हैं कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के लिए तीसरी बार जीत पर की हैट्रिक बनाना आसान नहीं है ?
हालांकि भाजपा कांग्रेस प्रत्याशी की नामांकन रैली की सुर्खियां ना बटोरे इसलिए कोटा दक्षिण नगर निगम के कांग्रेसी महापौर राजीव को 30 मार्च शनिवार के दिन भाजपा में शामिल किया गया ?
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के महापौर पूर्व यूडीएच मिनिस्टर शांति कुमार धारीवाल के खास लोगों में से एक हैं ! क्योंकि दो दिन पहले ही कोटा कांग्रेस की बैठक में धारीवाल और गुंजल के बीच तनातनी हुई थी, धारीवाल और गुंजल के बीच हुई तनातनी से राजनीतिक गलियारों में भ्रमफैला की क्या शांति धारीवाल चुनाव में गुंजल का साथ देंगे या अंदर खाने ओम बिरला का साथ देंगे लेकिन यह भ्रम शाम होते-होते खत्म हो गया जब धारीवाल ने प्रेस को बताया कि कोटा में कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और हम ओम बिरला को चुनाव में हर आएंगे ?
एक तरफ जब हाडोती के कद्दावर नेता शांति कुमार धारीवाल कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल की नामांकन रैली के मंच पर भाषण कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ उनके खास सिपाहसालार नगर निगम कोटा दक्षिण के कांग्रेसी महापौर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर रहे थे !
कुल मिलाकर कांग्रेस की नामांकन रैली ऐतिहासिक थी अब सबकी नजर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की नामांकन रैली पर है ?
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान



No comments:
Post a Comment