भाजपा नीत गठबंधन : अबकी बार कैसे होगी, 400 पार ?

 * भाजपा नीत गठबंधन : अबकी बार कैसे होगी, 400 पार ?



----------------------------------------

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित, भाजपा के तमाम नेता, 2024 के आम चुनाव में भाजपा नीत गठबंधन को 400 पार से अधिक सीट  मिलने का नारा लगा रहे हैं ?

क्या भाजपा नीत गठबंधन, अबकी बार 400 कर लेंगा ?

भारतीय जनता पार्टी ने, गत दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है ! भाजपा नीत गठबंधन के सहयोगी दलों को अभी इंतजार है, भाजपा नीत गठबंधन 400 पार, कैसे करेगा, प्रत्याशियों की उस सूची का ?

गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में नारा दिया था कि अबकी बार भाजपा 370 पार, और इस नारे के चंद दिनों बाद ही, भाजपा अपने प्रत्याशियों की 195 की पहली सूची जारी कर दी !

भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद शायद भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं के मन में यह सवाल खड़ा हो गया होगा कि अब की बार घटक दलों को कितनी सीट भाजपा देगी ?

शायद घटक दलों के नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का नारा अबकी बार 400 पर बेचैन नहीं कर रहा होगा, बेचैनी घटक दलों को अबकी बार 370 पार से अधिक होगी ?

क्योंकि अकेले अपने दम पर भाजपा 370 पार करने के लिए 543 सीटों में से कितनी सीटों पर स्वयं चुनाव लड़ेगी, और घटक दलों को भाजपा 370 पार के टारगेट के बाद कितनी सीट  देगी ?

यह तो होगा नहीं की भाजपा 370 सीटों पर लड़कर सारी 370 जीत जाएगी , इसके लिए उसे 370 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना होगा ?

भाजपा के ज्यादातर सहयोगी दल हिंदी पट्टी से हैं, और भाजपा के पास भी वर्तमान में हिंदी पट्टी से ही ज्यादातर लोकसभा की सीट है, और भाजपा का प्रभाव भी ज्यादा हिंदी पट्टी मैं ही है इसलिए भाजपा 370 पार जब ही होगी, तब वह हिंदी पट्टी की अधिकांश सीटों पर चुनाव लड़ेगी ? कांग्रेस नीत गठबंधन ने केइ राज्यों में सीटों का बंटवारा कर लिया है मगर भाजपा नीत गठबंधन अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं कर पाया है इस पर अब राजनीतिक गलियारों में भाजपा पर सवाल खड़े होते हुए भी सुनाई देने लगे हैं ?

और यहीं से सवाल खड़ा होता है कि अबकी बार कैसे होगी 400 पार ? " भाजपा के बड़े घटक दल के नेता एकनाथ शिंदे  अजीत पवार नीतीश कुमार पासवान परिवार के चाचा भतीजे इंतजार कर रहे हैं सीट बंटवारे का ? भाजपा घटक दलों को जितना बेचैन 400 पार का नारा नहीं कर रहा होगा उससे कहीं अधिक बेचैनी घटक दलों के नेताओं को 370 पार के नारे से होगी ?

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी दम पर 303 सीट जीती थी, शायद भाजपा के रणनीतिकार समझ रहे हैं कि जब वह अपनी दम पर 2019 में 303 सीट जीत सकते हैं तो 2024 में भाजपा 370 पर क्यों नहीं पार हो सकती ? लेकिन इसके लिए उसे ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ना होगा ? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनता पर जादू अभी भी बरकरार है, और इसका फायदा भाजपा उठाना चाहती है इसीलिए भाजपा ने अपने कार्य कर्ताओं को 2024 में 370 पार का लक्ष्य दिया है ? 2019 में मिली 303 सीटों को मध्य नजर रखते हुए भाजपा के रणनीतिकार समझ रहे हैं कि उन्हें अपनी दम पर 2024 में 370 सीट मिल  सकती हैं ?

                       

 देवेंद्र यादव

                   कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most