राजस्थान: कांग्रेसियों की बड़ी खेप, भाजपा में शामिल हुई ?

 


---------------------------------------

10 मार्च रविवार का दिन, राजस्थान की राजनीति में, एक पहेली बन गया  है ? बड़ी संख्या में 10 मार्च को कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भाजपा का दामन थामा, पहेली ऐसी बानी, समझ नहीं आ रहा है कि कांग्रेस के नेताओं के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने के बाद सत्ताधारी भाजपा को खुशी हुई या कांग्रेस को और कांग्रेस को गम हुआ या भाजपा को ? जहां तक खुशी और गम की बात करें तो, कांग्रेस के नेताओं के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने से कांग्रेस का कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता खुश नजर आ रहा है तो वही भाजपा का ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता नाराज सा दिखाई दे रहा है ? कांग्रेस के जिन नेताओं ने 10 मार्च को कांग्रेस को अलविदा कहा वह ऐसे नेता थे जो वर्षों से कुंडली जमा कर कांग्रेस की सत्ता और संगठन में मलाई खा रहे थे, इन नेताओं के रहते हुए अन्य कांग्रेस के कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं का नंबर नहीं आ रहा था, इन नेताओं के भाजपा में जाने के बाद अब कांग्रेस का वह कार्य करता खुश नजर आ रहा है जो लंबे समय से कुंडली जमा कर बैठे नेताओं के कारण कुंठित और उपेक्षित होकर बैठे हुए थे ? भाजपा में भी ऐसे अनेक कार्यकर्ता है जो लंबे समय से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे मगर वह नेता समझ रहे हैं कि कांग्रेस के नेताओं के भाजपा में आने के कारण भाजपा के कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं का हक तो नहीं मा रा जाएगा ? शायद भाजपा के कार्यकर्ताओं के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा होगा ?

जहां तक 2024 के लोकसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस के इन नेताओं के भाजपा में जाने के बाद भाजपा को वोटो के लिहाज से ज्यादा फायदा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है, बल्कि इससे भाजपा को नुकसान हो सकता है ? कांग्रेस का कार्यकर्ता लंबे समय से इंतजार कर रहा था और हाई कमान से अपेक्षा कर रहा था कि हाई कमान लंबे समय से कुंडली मारकर बेटे नेताओं को ड्रॉप करके  युवा नेताओं को मौका दें यह आवाज विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से उठी थी मगर हाई कमान ने शायद ध्यान नहीं दिया लेकिन अब वह नेता स्वयं ही कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इससे कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं में जोश भर आया है ? देखने वाली बात यह रही की कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं को किसी भी कांग्रेस के बड़े नेता ने नहीं समझाया कि वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में क्यों जा रहे हैं? इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस हाई कमान स्वयं चाहता है कि कांग्रेस के भीतर स्वयं सफाई हो जाए और नए चेहरे सामने आए और उन्हें मौका मिले ?

बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं का भाजपा में शामिल होना नव नवेले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लिए राजनीतिक रूप से बड़ी उपलब्धि है ? उपलब्धि  मायने में भी बड़ी है की  गत दिनों गजेंद्र सिंह शेखावत वाले विवाद को भी भजन लाल ने सुलझाया यानी भजनलाल शर्मा अपनों को मनाने और कांग्रेस के नेताओं को भाजपा में शामिल करवाने में सक्षम रहे ?

भजनलाल शर्मा ने अपनी पहली राजनीतिक परीक्षा पास कर ली है अब देखना यह होगा कि भजनलाल शर्मा 2024 के लोकसभा चुनाव में 24 सीटों से बढ़कर 25 सीट जीत पाएंगे या नहीं, भजन लाल शर्मा की यह परीक्षा अभी होना  बाकी है ?

 


                     

 देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most