केजरीवाल ने जेल से लिखा खत क्या जेल में बैठकर 2029 का प्लान कर रहे हैं ?

 



31 मार्च रविवार के दिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा जेल से लिखा खत, एक बार फिर से देश के सामने आया, जिसे इंडिया गठबंधन की महा रैली में ऐतिहासिक रामलीला मैदान से केजरीवाल की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता केजरीवाल ने इंडिया घटक दलों के नेताओं  और रैली में शामिल हुए लोगों के सामने पढ़कर सुनाया !

सवाल यह है कि क्या केजरीवाल जेल में बैठकर 2024 से ज्यादा 2029 के लिए कोई बड़ी योजना बना रहे हैं ?




क्योंकि केजरीवाल ने अपने खत में नए भारत के निर्माण की बात कही है जिसमें 140 करोड लोगों के लिए बेहतर शिक्षा बेहतर चिकित्सा सुविधा सभी 140 करोड लोगों के लिए मुफ्त में बिजली देने की बात लिखी है! वहीं देश हर घर बिजली पहुंचे यह बात भी खत्म में लिखी है ? केजरीवाल के खत में यह भी लिखा गया कि देश में 75 सालों में यह सब नहीं हुआ है ? केजरीवाल के जिस खत को गठबंधन की महा रैली में इंडिया घटक दलों के नेताओं के सामने पढ़कर सुनाया जा रहा था उस खत में इंडिया गठबंधन को मजबूत कर 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कैसे हराए यह बात गंभीरता से नहीं लिखी थी बल्कि केजरीवाल के खत में सवाल था कि देश में 75 सालों में कुछ भी नहीं हुआ ? अब सवाल उठता है कि जो घटक दल रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महा रैली के मंच पर बैठे हुए थे उनमें से अधिकांश दलों के नेताओं ने 75 साल में देश पर शासन किया है जिसमें कांग्रेस प्रमुख दल है जिसकी देश में लंबे समय तक सरकार रही है !

जेल में बैठकर केजरीवाल देशवासियों के नाम ऐसे खत लिख रहे हैं जैसे आजादी से पहले देश के क्रांतिकारी जेल में बैठकर देशवासियों और परिवार के नाम खत लिखा करते थे ?

फर्क इतना है  की  आजाद भारत की जेल में रहकर केजरीवाल जनता के नाम खत लिख रहे हैं और उस खत को सार्वजनिक रूप से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता केजरीवाल जनता के सामने पढ़कर सुना रही हैं ! शायद कांग्रेस इसे भाप गई थी, इसीलिए कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के मंच पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जो अरविंद केजरीवाल की तरह जेल में है की धर्मपत्नी श्रीमती  कल्पना सोरेन को भी मंच पर आमंत्रित किया और उन्होंने कहा कि 2024 में हम झारखंड से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगे ?

महा रैली के मंच पर कांग्रेस का सारा परिवार मौजूद था जिसमें श्रीमती सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे राहुल गांधी श्रीमती प्रियंका गांधी सहित अनेक नेता मौजूद थे !

राहुल गांधी ने जबरदस्त भाषण दिया और कहां की यदि ईवीएम मशीन फिक्स नहीं तो भारतीय जनता पार्टी को 180 सीट भी नहीं मिलेंगी ?

क्या आम आदमी पार्टी में भी राजनीतिक परिवारवाद की झलक दिखने लगी है क्या केजरीवाल की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता केजरीवाल खुलकर राजनीति में आएंगी, शायद 31 मार्च रविवार को महागठबंधन की दिल्ली के रामलीला मैदान पर रैली करने का उद्देश्य आम आदमी पार्टी का यही होगा क्योंकि इसी ऐतिहासिक मैदान से अरविंद केजरीवाल निकले थे और आम आदमी पार्टी बनकर केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने क्या सुनीता केजरीवाल भी भविष्य में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेगी ? सवाल यह है कि क्या केजरीवाल जेल में बैठकर 2024 से ज्यादा 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बना रहे हैं ? इंडिया गठबंधन के मंच पर आम आदमी पार्टी के नेता जो अरविंद केजरीवाल से पहले जेल में हैं उनकी धर्मपत्निया भी मंच पर उपस्थित थी मगर आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह और सत्येंद्र जैन की पत्नियों को इतना हाईलाइट नहीं किया जितना हाईलाइट सुनीता केजरीवाल को किया ?

                      


  देवेंद्र यादव

                     कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most