2024 का लोकसभा चुनाव, राजस्थान कांग्रेस के चार बड़े नेता, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोड़सरा और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सीपी जोशी के लिए, अपनी-अपने राजनीतिक ताकत दिखाने के नजरिए से महत्वपूर्ण है ?
लगभग एक दशक से, राजस्थान कांग्रेस के भीतर, कौन सबसे बड़ा राजनीतिक ताकतवर है खासकर जनता के बीच यह द्वंद्व चला आ रहा है, और इसी कारण कांग्रेस ने शायद 2023 में अपनी सत्ता को खो दिया ?
2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच तब तक विवाद चला जब तक की राजस्थान से कांग्रेस की सरकार नहीं चली गई ?
2023 के विधानसभा चुनाव में लग रहा था कि कांग्रेस लगातार दूसरी बार जीत कर अपनी सरकार बना लेगी, मगर जब चुनाव परिणाम आए तो कांग्रेस को भाजपा के सामने हार का सामना करना पड़ा ?
यदि 2023 में विधानसभा चुनाव की कमान युवा धड़कन सचिन पायलट के हाथों में होती तो शायद आज राजस्थान में सरकार कांग्रेस की होती, इसका मलाल राजस्थान के कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ताओं को आज भी है !
कहावत है रात गई बात गई ? अब इंतजार है 2024 में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपना खाता खोल पाती है या नहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी एक भी लोकसभा की सीट नहीं मिली, अब राजस्थान और देश में भाजपा की सरकार है, ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि राजस्थान में कांग्रेस अपना खाता खोल पाती है या नहीं ?
राजस्थान में 2024 का लोकसभा चुनाव यह भी निर्धारित करेगा की आने वाले दिनों में राजस्थान कांग्रेस का किंग कौन होगा ?
अभी भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उम्मीद नहीं छोड़ी है राजस्थान के किंग बनने की, मगर गहलोत स्वयं 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने बेटे को लेकर फस गए हैं ? वैभव गहलोत राजस्थान की जालौर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं !
2019 में वैभव गहलोत अपनी पारंपरिक सीट जोधपुर से लोकसभा का चुनाव लड़े थे मगर बुरी तरह से हारे !
दूसरे मुख्यमंत्री के दावेदार सीपी जोशी भीलवाड़ा सीट पर फंसे हुए हैं ? 2023 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद डॉक्टर सीपी जोशी भीलवाड़ा से लोकसभा का चुनाव लड़कर किस्मत आजमा रहे हैं ?
कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने, राजनीति के दो धुरंधर नेताओं को एक-एक लोकसभा सीटों पर टिकट देकर फंसा दिया, और दोनों नेता राजस्थान के चुनावी मैदान में खुलकर बैटिंग कर रहे हैं ?
सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा की जोड़ी राजस्थान में कांग्रेस की स्थिति शानदार कर दी है लगने लगा है कि इस बार परिणाम चौंकाने वाले होंगे ?
राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका भी लग सकता है ?
सचिन पायलट की जनसभाओं में उमड़ता हुआ जन सेलाब इशारा करता है कि कांग्रेस को राजस्थान से जीत मिल सकती है ?
सचिन पायलट राजस्थान में जिस प्रकार से चुनावी सभाएं कर रहे हैं, उससे लगता है कि हाई कमान सचिन पायलट से बड़ी उम्मीद है और उन्हें हाई कमान ने शायद फ्री हैंड दे दिया है ?
इस चुनाव में कांग्रेस बड़ी रणनीति के तहत चुनाव लड़ रही है एक तरफ गोविंद सिंह डोटासरा के रूप में जाट नेता है दूसरी तरफ सचिन पायलट है तो वही कांग्रेस की तरफ से एक नया दलित चेहरा विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली के रूप में तैयार है ?
बड़ी बात यह है कि यह तीनों ही नेता अभी युवा ही हैं ?
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment