कोटा लोकसभा क्षेत्र मैं ओम बिरला को कांग्रेस ने प्रहलाद गुंजल को उम्मीदवार बनाकर कैसे फसाया ?

 ------------------------------------

हाडोती ही नहीं बल्कि राजस्थान के नेताओं को भी कानों कान खबर नहीं थी कि, कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने भाजपा नेता जो कुछ समय पहले ही भाजपा के टिकट पर कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और हारने के बाद प्रहलाद गुंजल कांग्रेस में शामिल हुए और कांग्रेस ने गुंजल को ओम बिरला के सामने अपना प्रत्याशी


बना दिया ?

दरअसल इसकी पटकथा, कांग्रेस लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के दो नेता मोहन चौधरी और देवेंद्र यादव ने विधानसभा चुनाव के समय पर ही लिख दी थी, जब लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन, कांग्रेस जिन सीटों पर लगातार हार रही थी उन सीटों पर मजबूत उम्मीदवारों की तलाश कर रही थी, तब लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन विधानसभा क्षेत्र रामगंज मंडी के कोऑर्डिनेटर मोहन चौधरी ने देवेंद्र यादव को बताया कि यदि कांग्रेस भाजपा नेता प्रहलाद गुंजन को कांग्रेस में शामिल कर कोटा संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बना दे तो कांग्रेस कोटा संसदीय क्षेत्र को जीत लेगी ?

मोहन चौधरी की यह बात देवेंद्र यादव ने लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर शंकर यादव और गांधी परिवार के राजनीतिक सलाहकार लीडरशिप डेवलपमेंट के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व आईएएस अधिकारी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य के राजू को बताइए, और समझाया कि यदि कांग्रेस लगातार हार रही कोटा सीट पर किसी ओबीसी के नेता को टिकट दे दे तो कांग्रेस इस सीट को जीत सकती है कांग्रेस को प्रयास करना चाहिए कि वह प्रहलाद गुंजल को कांग्रेस में शामिल कर अपना प्रत्याशी बनाएं ?

देवेंद्र यादव ने यह भी अवगत कराया था कि हाडोती और प्रदेश के बड़े नेता शायद नहीं चाहेंगे कि वह ओम बिरला के सामने प्रहलाद गुंजन जैसा मजबूत नेता सामने आए ?

देवेंद्र यादव ने इसके लिए उन्हें बताया कि शांति धारीवाल और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इसके लिए हाई कमान के कठोर फेसले के साथ बोलना होगा ?

और ऐसा ही हुआ प्रहलाद गुंजल का जैसे ही नाम चर्चा में आया शांति कुमार धारीवाल नाराज हो गए और उनकी नाराजगी, अभी भी देखी जा रही है ?

लेकिन मोहन चौधरी और देवेंद्र यादव का सुझाव और कांग्रेस हाई कमान के फैसले ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पहली बार चुनावी मैदान में फंसा दिया है ?

जब तक प्रहलाद गुंजल कांग्रेस में शामिल नहीं हुए और उन्हें कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं बनाया था उससे पहले तक कोटा से कांग्रेस प्रत्याशी कौन होगा की बात देवेंद्र यादव से लोग लोग करते थे तब यादव उन्हें बताते थे कि कोटा से कांग्रेस का प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल होगा लेकिन यादव की यह बात किसी के भी गले नहीं उतरती थी लेकिन यादव को भरोसा था कि पार्टी हाई कमान ओम बिरला के सामने प्रहलाद गुंजल को ही प्रत्याशी बताएगी, और कांग्रेस संसदीय क्षेत्र को जीतेगी ?



                          

देवेंद्र यादव

                     कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most