प्रत्याशी का चेहरा और राष्ट्रीय नेता का चेहरा, कौन जीतेगा कोटा संसदीय क्षेत्र को ?

 प्रत्याशी का चेहरा और राष्ट्रीय नेता का चेहरा, कौन जीतेगा कोटा संसदीय क्षेत्र को ?



----------------------------------------

भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए और कांग्रेस प्रत्याशी बने प्रहलाद गुंजल, ले कोटा संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन भरते हुए जनसभा को संबोधित करते हुए, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को खुली चुनौती दी थी कि यदि ओम बिरला, हाडोती संभाग के बड़े नेता है तो, अपने स्वयं के चेहरे पर चुनाव लड़कर बताएं ?




गुंजल बिरला को चुनौती दे रखी है कि वह अपने चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नाम पर वोट नहीं मांगे स्वयं के चेहरे पर वोट मांगे ? पता लग जाएगा की कोटा संसदीय क्षेत्र में प्रभावशाली नेता कौन है ?

20 अप्रैल शनिवार को देश के गृहमंत्री भाजपा के प्रधानमंत्री मोदी के बाद दूसरे नंबर के फायर ब्रांड नेता अमित शाह ओम बिरला का प्रचार करने कोटा आ रहे हैं ! अमित शाह के कोटा आगमन के बाद, गुंजल की बिरला को दी गई चुनौती अ स्वीकार हो जाएगी, मगर कांग्रेस प्रत्याशी गुंजल पर सवाल खड़ा हो जाएगा की, उनके समर्थन में कांग्रेस का कौन सा फायर ब्रांड नेता उनके प्रचार में कोटा आएंगे ? या फिर गुंजल अंत तक अपने चेहरे को दिखाकर ही जनता से वोट मांगते हुए दिखाई देंगे ?

कोटा संसदीय क्षेत्र मैं पहली बार कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है, मगर सवाल यह है कि क्या कांग्रेस के नेताओं का जोश 26 अप्रैल तक ऐसे ही बरकरार रहेगा ? कोटा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के पारंपरिक मतदाताओं की कोई कमी नहीं है, कोटा संसदीय क्षेत्र में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यकों के मतदाताओं की संख्या लगभग 42% है, कोटा संसदीय क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या कांग्रेस के पारंपरिक मतदाताओं की होने के बावजूद भी कांग्रेस कोटा संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार जाती है, इसकी वजह कांग्रेस के पोलिंग मैनेजमेंट को लेकर कमी देखी जाती है ?

प्रहलाद गुंजल के सामने बड़ी चुनौती यही है कि वह मतदान के दिन मतदान केंद्र पर अपने कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ खड़ा रख पाते हैं या नहीं ?

हालांकि प्रहलाद गुंजल भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं इसलिए उन्हें पोलिंग मैनेजमेंट की समझ अच्छे से आती है क्योंकि वह भी दो बार विधायक रह चुके हैं, और गुंजल चार बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं इसलिए गुंजल को भाजपा की चुनावी रणनीति की भी समझ है ? गुंजन के लिए प्लस पॉइंट यह है कि वर्तमान में कोटा संसदीय क्षेत्र में पांच विधायक कांग्रेसी हैं, जो 2023 का विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे !

इसलिए कांग्रेसी विधायकों के क्षेत्र में बोथ मैनेजमेंट तो पहले से ही मजबूत होगा मगर रामगंज मंडी कोटा दक्षिण और सांगोद में भाजपा के विधायक हैं ?

रामगंज मंडी और सांगोद के विधायक मदन दिलावर और हीरालाल नागर राज्य सरकार में मंत्री भी हैं ? ओम बिड़ला और भाजपा के लिए जाति को आधार माने तो सांगोद के विधायक हीरालाल नागर महत्वपूर्ण है क्योंकि कोटा संसदीय क्षेत्र में नगर धाकड़ों के वोटो की तादाद अधिक है और कोटा संसदीय क्षेत्र में नागर धाकड़ भाजपा का पारंपरिक वोट बैंक है ?

रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में मदन दिलावर की जाति के मतदाताओं की संख्या बहुत ही कम है और कोटा संसदीय क्षेत्र में भी खटीको की संख्या दलित समुदाय में ज्यादा नहीं है ?

मदन दिलावर अपनी दम पर नहीं बल्कि भाजपा और हिंदुत्व के नाम पर चुनाव जीतते आए हैं और दलितों के नहीं बल्कि भाजपा के बड़े नेता है ? प्रहलाद गुंजल के लिए जीत का सबसे बड़ा आधार उनकी जाति का होगा गुर्जर जाति के ज्यादातर मतदाता भाजपा को वोट करते हुए आए हैं मगर इस बार गुर्जर मतदाता प्रहलाद गुंजल की वजह से कांग्रेस में शिफ्ट हो सकते हैं ?

कांग्रेस ने पहली बार हाडोती संभाग में गुर्जर जाति के नेता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है इसका फायदा भी कांग्रेस को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है ?

प्रहलाद गुंजल के धुआंधार प्रचार और उनके समर्थन में देखा जा रहा जन सेलाब, क्या 26 तारीख तक भी नजर आएगा या 20 अप्रैल शनिवार को भाजपा नेता अमित शाह की चुनावी सभा के बाद यह कम हो जाएगा, इस पर सभी की नजर है ?

इसलिए भी क्योंकि प्रहलाद गुंजल के समर्थन में, अंदर खाने भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी दिखाई दे रहे हैं क्योंकि प्रहलाद गुंजल 40 साल तक भाजपा में रहे थे इसलिए भाजपा के भीतर गुंजन के मजबूत समर्थक मौजूद है, जिनकी भावनाएं आज भी गुंजल के प्रति दिखाई दे रही हैं ?

                        

देवेंद्र यादव

                   कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most