कांग्रेस : दलित नेताओं को आगे कर, चुनाव जीतकर सफल होती रही ? क्या 2024 में दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस को एक बार फिर से सफलता दिलवा पाएंगे ?

 कांग्रेस : दलित नेताओं को आगे कर, चुनाव जीतकर सफल होती रही ?

क्या 2024 में दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस को एक बार फिर से सफलता दिलवा पाएंगे ?

----------------------------------------




पंडित जवाहरलाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री, के बाद श्रीमती इंदिरा गांधी के युग की बात करें तो, इंदिरा गांधी ने देश में दलित मतदाताओं और दलित नेताओं की ताकत को समझा और दलित नेताओं को आगे कर, देश का आम चुनाव लड़ा और चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिली ?

1971 के युद्ध में श्रीमती इंदिरा गांधी ने रक्षा मंत्री की कमान बाबू जगजीवन राम के हाथों में सोपी, देश ने 1971 का युद्ध जीता, युद्ध के तुरंत बाद 1972 में देश के आम चुनाव हुए, कांग्रेस ने 1972 का आम चुनाव बाबू जगजीवन राम की अध्यक्षता में लड़ा और जीता ?




बाबू जगजीवन राम, डॉ भीमराव अंबेडकर के साथ के नेता थे ?

कांग्रेस ने बाबू जगजीवन राम को अधिक बढ़ावा दिया, बाबू जगजीवन राम पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी युग में बड़े-बड़े विभागों के मंत्री रहे !

बाबू जगजीवन राम देश के दलितों के एक छत्र नेता थे, लेकिन इमरजेंसी के समय जब जनता पार्टी बनी तब बाबू जगजीवन राम ने कांग्रेस को छोड़ दिया और कांग्रेस के खिलाफ अलग से अपनी पार्टी बनाकर जनता पार्टी के साथ मिलकर 1977 में चुनाव लड़ा तब बाबू जगजीवन राम को दलित आदिवासी मतदाताओं के सामने प्रधानमंत्री के रूप में पेश किया गया मगर 1977 में जब पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी तब बाबू जगजीवन राम को देश का प्रधानमंत्री नहीं बनाया ? जबकि चौधरी चरण सिंह की जगह बाबू जगजीवन राम को प्रधानमंत्री बनना था ? मगर अटल बिहारी वाजपेई  लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं ने बाबू जगजीवन राम की जगह चौधरी चरण सिंह का समर्थन किया ?

1977 में पराजित कांग्रेस टूट गई और 1978 में इंदिरा गांधी ने अपनी अलग कांग्रेस खड़ी कर दी इसका नाम कांग्रेस आई  रखा गया !

बाबू जगजीवन राम, की जगह इंदिरा गांधी ने कांग्रेस के भीतर पंजाब के दलित नेता बूटा सिंह को आगे किया !

जब कांग्रेस आई को चुनाव आयोग की मान्यता मिली तब कांग्रेस आई के सामने अपने सिंबल का सवाल खड़ा हुआ श्रीमती इंदिरा गांधी न कांग्रेस के सिंबल गाय बछड़े को छोड़कर अन्य सिंबल लेने के लिए दलित नेता बूटा सिंह को चुनाव आयोग के पास पहुंचाया, चुनाव आयुक्त ने कांग्रेस के सामने हाथी साइकिल और हाथ का पंजा निशान का प्रस्ताव रखा तब बूटा सिंह ने श्रीमती इंदिरा गांधी से वार्ता कर, चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि उन्हें हाथ का पंजा निशान आवंटित किया जाए और कांग्रेस आई का निशान पंजा मंजूर हो गया !

1980 में  देश के आम उप चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस को भारी सफलता मिली और इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश की सत्ता में वापसी की !

दलित नेता बूटा सिंह, 1980 के बाद, लंबे समय तक दलितों के बड़े नेता के रूप में कांग्रेस के साथ रहे, कांग्रेस ने इस बीच खासकर, श्रीमती सोनिया गांधी युग में बूटा सिंह के स्थान पर महाराष्ट्र के दो नेताओं सुशील कुमार  शिंदे और मुकुल वासनिक और साथ में बाबू जगजीवन राम की बेटी श्रीमती मीरा कुमार को मैदान में उतारा !

मीरा कुमार को लोकसभा का अध्यक्ष बनाया तो वहीं सुशील कुमार शिंदे को देश का गृहमंत्री बनाया !

मगर यह तीनों ही नेता, दलितों के बीच इतने लोकप्रिय नहीं हो  पाए जितनी लोकप्रियता दलितों के बीच बाबू जगजीवन राम और बूटा सिंह की थी ? सुशील कुमार शिंदे और मीरा कुमार दोनों नेता, कांग्रेस की राजनीति से ओझल से दिखाई दे रहे हैं, मगर कांग्रेस ने मुकुल वासनिक का चेहरा अभी भी दलितों के बीच चमका रखा है, मगर मुकुल वासनिक को बड़े-बड़े अवसर मिलने के बाद भी वह दलितों के बीच बाबू जगजीवन राम और बूटा सिंह के जैसा स्थान नहीं पा सके ?

मुकुल वासनिक को कांग्रेस ने सत्ता और संगठन दोनों में महत्वपूर्ण स्थान दिया और दे रही है मगर मुकुल वासनिक जो काम कांग्रेस को बूटा सिंह और बाबू जगजीवन राम ने करके दिया था वह काम मुकुल वास्तविक अभी तक कांग्रेस के लिए नहीं कर पाए ?

अब कांग्रेस और श्रीमती सोनिया गांधी ने दक्षिण भारत के बड़े नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर, दलित मतदाताओं, कि कांग्रेस में पुनः वापसी के लिए अवसर दिया है ? मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस ने देश के तीन बड़े राज्यों में अपनी सरकार बनाई है तेलंगाना कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए बनी हैं !

इस समय देश का आम चुनाव चल रहा है, राजनीतिक पंडित राजनीतिक विश्लेषक और जनता की नजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर है क्या 1972 बाबू जगजीवन राम 1980 बूटा सिंह, की तरह 2024 में कांग्रेस को देश की सत्ता में वापसी कराने में मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा योगदान होगा ?

मल्लिका अर्जुन खरगे देश के दलित और आदिवासियों के दिमाग में, देश का संविधान खतरे में है इसे बचाना है? बिठाने में  सफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं, दलित आदिवासी और ओबीसी के लोग खुलकर संविधान बचाने की बातें करते नजर आ रहे हैं ?

और शायद, संविधान की रक्षा के नाम न हीं बीजेपी के राम मंदिर मुद्दे को लोकसभा चुनाव 2024 में बे असर कर दिया है ?

सवाल यह है कि क्या मल्लिकार्जुन खड़गे 2024 में कांग्रेस को जीत दिलवा कर देश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी करवा पाएंगे ?

                        

  देवेंद्र यादव

                     कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most