रामनवमी के अवसर पर, देश का आम चुनाव राम मय नजर आया ?
----------------------------------------
17 अप्रैल बुधवार के दिन, भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्म उत्सव, देश भर में धूमधाम से मनाया गया !
राम नवमी के अवसर पर, भगवान राम के जन्म उत्सव का आकर्षण, चुनावी मैदान पर अधिक नजर आया ?
और पहली बार यह भी नजर आया कि देश का आम चुनाव राजनीतिक दलों के बीच बराबरी का हो रहा है ? शायद इसे देखकर देश के चुनाव आयोग ने भी राहत की सांस ली होगी और महसूस किया होगा कि चुनाव बराबरी का चल रहा है ? भले ही जानता इसे अपने नजरिए से, चुनाव आयोग के नियमों का उल घन माने, मगर चुनाव आयोग को शिकायत करने वाले देश के दोनों प्रमुख गठबंधन एनडीए और इंडिया के बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में और कांग्रेस की नेता श्रीमती प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में रामनवमी के अवसर पर भगवान श्री राम की गाथाएं जनता के बीच सुनाते हुए नजर आए !
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में इंडिया गठबंधन के नेता कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता, के प्रारंभ में रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के नलवाड़ी में एक चुनावी सभा में खड़े होकर भगवान श्री राम के नारे लगवाए, और बताया कि अयोध्या में पहली बार भगवान श्री राम अपना जन्मदिन अपने घर के अंदर मना रहे हैं !
कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रोड शो के दरमियान रोड पर रुक कर कर जनता को संबोधित करते हुए गाथा सुनाई की रामनवमी का पर्व क्यों मनाया जाता है ?
एनडीए और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने रामनवमी के अवसर पर एक दूसरे को अपने संबोधनों में जमकर कोसा ?
सोशल मीडिया पर श्रीमती प्रियंका गांधी का उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मैं हुआ रोड शो छाया रहा जबकि, मुख्य धारा के मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के नलवाड़ की चुनावी सभा छाई रही ?
सोशल मीडिया पर श्रीमती प्रियंका गांधी इसलिए छाई रही क्योंकि सहारनपुर की सड़कों पर प्रियंका गांधी के रोड शो में उमडा जन सेलाब, अभी तक के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नजर आ रहा था पहली बार जनता ने सहारनपुर में किसी भी पार्टी के नेता के रोड शो में बड़ा जन सेला ब देखा था, श्रीमती प्रियंका गांधी के रोड शो में भीड़ को देखकर राजनीतिक पंडित और विश्लेषण के भी शायद हैरान हो गए होंगे क्योंकि राजनीतिक पंडित और विश्लेषक आए दिन, यह कहते हुए नजर आते थे की उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई जन आधार नहीं है और ना ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई वजूद है मगर 17 अप्रैल बुधवार के दिन प्रियंका गांधी के रोड शो ने बता दिया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अभी जिंदा है भले ही चुनाव में परिणाम कुछ भी आए मगर उत्तर प्रदेश की जमीन पर अभी भी कांग्रेस जिंदा है ?
इंडिया गठबंधन के उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख घटकों के नेताओं ने गाजियाबाद में प्रेस वार्ता कर बताया कि इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में कैसे हराएंगे ? अखिलेश यादव ने पेपर लीक के कारण पीड़ित युवा भाजपा को क्यों वोट नहीं देंगे यह समझाया और बताया कि पेपर लीक के कारण लाखों की संख्या में उत्तर प्रदेश के लोग परेशान हैं ?
राहुल गांधी ने अपने न्याय पत्र से उत्तर प्रदेश की जनता को कैसे फायदा मिलेगा यह बताया और दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन एनडीए गठबंधन से कैसे जीतेगा यह बताया ?
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment