लोकसभा चुनाव 2024 राहुल गांधी, बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने में सफल हो गए क्या ?

 लोकसभा चुनाव 2024

राहुल गांधी, बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने में सफल हो गए क्या ?




----------------------------------------

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण का मतदान होने में अब चंद दिन बाकी हैं, देश के राजनीतिक पंडितों और विश्लेषकों के अभी तक समझ में नहीं आ रहा है कि 2024 में मतदाताओं के बीच चुनावी मुद्दा क्या होगा ?

भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक चुनाव में विकसित भारत और भारत का विदेश में डंका बज रहा है वही राम मंदिर को चुनावी मुद्दा बनाते हुए नजर आ रहे हैं तो कांग्रेस के स्टार प्रचारक बेरोजगारी महंगाई गरीबी और जाति गत जनगणना को मुद्दा बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं ?

प्रथम चरण के मतदान से ठीक पहले, विभिन्न  एजेंसियों की सर्वे रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बेरोजगारी और महंगाई 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के बीच सबसे बड़ा मुद्दा बनता हुआ दिखाई दे रहा है, लोक नीति और सीएसडीएस सर्वे रिपोर्ट से सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मतदाताओं के बीच बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाने में सफल हो गए ?

राहुल गांधी अपने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मैं और यात्राओं के बाद निरंतर देश में बेरोजगारी और महंगाई की बात करते आ रहे हैं ?

राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्राओं में देश के युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं को जान रहे थे, और युवाओं की समस्या के समाधान का हल ढूंढ रहे थे ?

राहुल गांधी अब चुनावी सभाओं में बेरोजगार युवाओं को समझा रहे हैं कि देश में बेरोजगारी क्यों बढ़ रही है इसका कारण क्या है और इसका समाधान क्या होगा यह देश के युवाओं को बता रहे हैं? राहुल गांधी अपने न्याय घोषणा पत्र का हवाला देते हुए बता रहे हैं कि यदि देश में कांग्रेस की सरकार आई तो, कांग्रेस सरकार देश से बेरोजगारी को कैसे दूर करेगी ? राहुल गांधी गरीब शिक्षित बेरोजगार युवाओं को  ट्रेनिंग देने की योजना लेकर आएगी और ट्रेनिंग करने वाले युवाओं को ₹100000 प्रति वर्ष कांग्रेस सरकार की तरफ से दिया जाएगा ?

इसी तरह से गरीबी पर नियंत्रण करने के लिए गरीब परिवार की एक महिला को साल में ₹100000 दिया जाएगा ?

पहली बार कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं को सत्ताधारी भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जाल में  फंसते हुए नहीं देखा जा रहा है, बल्कि भाजपा कांग्रेस के जाल में फंस रही है ?

सवाल यह भी है कि क्या राहुल गांधी ने बेरोजगारी महंगाई और गरीबों को चुनावी मुद्दा बनाकर, भाजपा हिंदुत्व और राम मंदिर के मुद्दे को बे असर कर दिया ?

भाजपा सरकार से किसानौ की नाराजगी और अब राजपूतों की नाराजगी का असर भी राम मंदिर मुद्दा नहीं बन पा रहा है एक कारण यह भी है ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी सभा में कांग्रेस के पापों की बात कर रहे हैं, इसके जवाब में सुरेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे जनता को बता रहे हैं कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में ग्रामीण बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी देकर मनरेगा योजना चलाई जिसका लाभ ग्रामीण भारत की गरीब जनता उठा रही है क्या यह कांग्रेस का पाप है यदि कांग्रेस ने गरीब जनता को रोजगार दिया तो क्या कांग्रेस ने पाप किया ?

कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देश के नौजवानों को रोजगार मुहैया कराने के लिए अपने विभिन्न उपक्रम स्थापित किए थे जिसके कारण देश के करोड़ों युवाओं को रोजगार मिला सरकारी नौकरी मिली क्या कांग्रेस का सरकारी उपक्रम लगाना पाप था या सरकारी उपक्रमों को निजी हाथों में देना ?

भले ही कांग्रेस के अनेक नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए, लेकिन इसका प्रभाव कांग्रेस को चुनाव में हानि हो रही हो ऐसा नजर नहीं आ रहा है बल्कि कांग्रेस को इससे फायदा होता हुआ नजर आ रहा है, और कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ती नजर आ रही है ?

सबसे बड़ी बात यह है कि कांग्रेस अपने वास्तविक मुद्दों से नहीं भटक रही है, कांग्रेस, कांग्रेस के बारे में भाजपा और उनके नेता क्या कह रहे हैं चुनावी सभा में क्या बोल रहे हैं इस पर भी ध्यान नहीं दे रही है, बल्कि अपने मुद्दों पर कायम है शायद यही कांग्रेस की बड़ी जीत है, अंत तक कांग्रेस अपने मुद्दों पर कायम रहे, भटके  नहीं ?

वैसे अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू जनता के बीच कायम है ? और चुनाव का पूरा समय बाकी है अभी तो नरेंद्र मोदी ने यूं कहें चुनाव की शुरुआत की है ? 

                      

 देवेंद्र यादव

                  कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most