अशोक गहलोत की जन कल्याणकारी योजनाएं, जनता को याद आने लगी ?
क्या कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में इसका लाभ मिलने जा रहा है ?
---------------------------------------
हिंदी फिल्मों का इतिहास है, कई फिल्में, रिलीज होने के समय फ्लॉप हो जाती हैं, मगर फिल्में फ्लॉप होने के बाद हिट भी होती हुई देखी गई है ?
राजस्थान में, अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता ने उठाया जरूर, मगर विधानसभा के चुनाव में जनता ने जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर कांग्रेस को वोट नहीं दिया और कांग्रेस विधानसभा का चुनाव हार गई, कांग्रेस ने अपनी सरकार गंवा दी, लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद, लोकसभा के चुनाव की घोषणा हुई तो प्रदेश की जनता अब अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं को याद कर, अपनी गलती का एहसास करती हुई दिखाई दे रही है और बतिया रही है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट नहीं देकर हमने गलती की ?
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनावी जनसभा में भावुक होकर कहते हुए सुनाई देते हैं कि मैं जब-जब भी राज्य का मुख्यमंत्री बना तब तब मैंने प्रदेश की जनता के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई जिसका जनता को लाभ मिला मगर दुख इस बात का है कि जब-जब भी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी उस सरकार ने कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किया !
देश में सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल कर राजस्थान देश का एकमात्र राज्य बना था, जिसकी गूंज पूरे देश के सरकारी कर्मचारी के मुख से सुनाई दी, अशोक गहलोत सरकार ने अपने राज्य कर्मचारियों के हित में अनेक फैसले लिए और लाभ पहुंचाया !
चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना ने राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत दी थी !
14 अप्रैल रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी ने राजस्थान के जालौर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर तारीफ की और बताया कि गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण राज्य की जनता को लाभ मिल रहा था मगर जैसे ही राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी उस सरकार ने अशोक गहलोत सरकार के द्वारा बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया ?
प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर राजनीति प्रहार किया, और कहा कि देश में यदि कांग्रेस की सरकार आई तो कांग्रेस देश के बेरोजगार युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देगी, गरीब महिलाओं के खाते में प्रतिवर्ष ₹100000 आएगा आएगा शिक्षित बेरोजगार युवकों को इंटर्नशिप कराई जाएगी और उन्हें प्रतिवर्ष एक लाख रुपया दिया जाएगा ?
राजस्थान की जालौर लोकसभा सीट, राजनीतिक गलियारों में चर्चित सीट है क्योंकि जालौर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं, जालौर सीट पर कांग्रेस लंबे समय से चुनाव हारती आ रही है,
इस बार वैभव गहलोत के चुनाव मैदान में होने और अशोक गहलोत के लगातार जालौर में बने रहने के कारण, कांग्रेस की स्थिति बेहतर हो गई है, जालौर सीट पर कांग्रेस लंबे समय बाद जीत दर्ज कर सकती है ?
भाजपा से राजपूतों की नाराजगी के चलते भी जालौर सीट पर कांग्रेस की जीत आसन हो जाती है ? क्योंकि जालौर लोकसभा क्षेत्र में राजपूत जाति के मतदाताओं की संख्या भी खासी है, और कांग्रेस ने जालौर लोकसभा सीट पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत को कोऑर्डिनेटर लगा रखा है ? हेम सिंह शेखावत राजस्थान में भविष्य के तेजी से उभरते हुए राजपूत नेता हैं, जिन पर अशोक गहलोत को पूरा भरोसा है ?
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment