----------------------------------------
2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है, सत्ताधारी भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने राजस्थान में अभी तक अपने पूरे प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं !
भाजपा हाडोती संभाग की दोनों लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, भारतीय जनता पार्टी ने दोनों सीटों पर अपने पुराने प्रत्याशियों को ही चुनावी मैदान में एक बार फिर से टिकट दिया है !
कोटा सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तीसरी बार अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में हैं तो वहीं पांचवीं बार झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से दुष्यंत सिंह मैदान में उतरे हैं !
राजनीतिक दृष्टि से, कोटा और झालावाड़ लोकसभा सीट हॉट सीट है, क्योंकि कोटा सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और झालावाड़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह चुनावी मैदान में है !
कोटा और झालावाड़ सीट पर सत्ताधारी भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस, दोनों ही दलों के हाई कमान की नजर भी शायद हाडोती की इन दोनों लोकसभा सीटों पर है ?
सूत्रों से पता चला है कि कांग्रेस हाई कमान इस बार कोटा लोकसभा सीट को हर हाल में जितना चाहता है, यही वजह है कि कांग्रेस राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता श्रीमती वसुंधरा रा जे, के खास सिपासालार पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल को कांग्रेस में शामिल कर कोटा लोकसभा सीट से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने खड़ा करने में जुटा हुआ है ?
सवाल यह है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास सिपह सालार ओम बिरला और वसुंधरा के खास सिपह सालार प्रहलाद गुंजल के बीच चुनावी जंग होगी ?
ओम बिरला की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ओम बिरला ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरूप अनेक ऐतिहासिक काम किए हैं? तो वही ओम बिरला की हार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए क्योंकि राहुल गांधी को संसद से अपनी सदस्यता खोनी पड़ी थी? इसीलिए सब की नजर कोटा लोकसभा सीट पर है ?
पहली बार कांग्रेस को हाडोती की दोनों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है ?
सवाल यह है कि कांग्रेस कोटा लोकसभा सीट को जीतने के लिए झालावाड़ की लोकसभा सीट को कुर्बान करने के लिए तैयार है, ऐसा इसलिए क्योंकि राजस्थान की राजनीति में श्रीमती वसुंधरा को दिल्ली दरबार में यदि बड़ी चुनौती किसी ने दे रखी है तो वह है लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला यह दोनों ही नेता हाडोती संभाग से राजनीतिक संबंध रखते हैं, और दोनों ही नेता 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री की कुर्सी के प्रबल दावेदार थे और भविष्य में भी यह दोनों नेता राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने के सपने संजोए हुए हैं ?
ओम बिरला की जीत की हैट्रिक अभी भी श्रीमती वसुंधरा राजे के हाथों में है, कांग्रेस के पास ओम बिरला को बड़ी चुनौती देने के लिए प्रहलाद गुंजल से बेहतर उम्मीदवार नहीं है, और प्रहलाद गुंजल श्रीमती वसुंधरा राज के एकदम खास सिपहसालार है, राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने के बाद जब मुख्यमंत्री बनने की बात आई तब प्रहलाद गुंजल ने पूर्व जोर से श्रीमती वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी ? हाडोती संभाग में भाजपा की तरफ से बड़े कद्दावर नेता आज भी ओम बिरला से ज्यादा वसुंधरा के साथ में इसलिए ओम बिरला की जीत आज भी श्रीमती वसुंधरा राजे के ऊपर निर्भर है, इसीलिए सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस कोटा संसदीय क्षेत्र को जीतने के लिए झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में कुर्बानी देने के लिए तैयार है ?
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान

No comments:
Post a Comment