----------------------------------------
लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है ! सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी नेता चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही अपने लोकसभा प्रत्याशियों की एक बंपर सूची घोषित कर दी थी, भाजपा अभी तक लोकसभा की लगभग आधी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, वहीं कांग्रेस अभी तक अपने 100 प्रत्याशी भी घोषित नहीं कर पाई है ? कांग्रेस को लेकर राजनीतिक पंडित और राजनीतिक विश्लेषक अभी भी कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर असमंजस की स्थिति में है ? इसकी वजह सत्ताधारी भाजपा की जबरदस्त चुनावी तैयारी को देखने के बाद है? भाजपा भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताबड़तोड़ दोरे और जनसभाएं करना शुरू कर दिया है ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 तारीख भाजपा 400 पार का नारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं ! कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हो गया है !
समापन के बाद, राहुल गांधी और कांग्रेस के रणनीतिकार चुनाव को लेकर क्या रणनीति बना रहे हैं इसकी किसी को कानो कान खबर तक नहीं चल रही है, क्या कांग्रेस चुनाव में बड़ा राजनीतिक धमाका, करने की योजना बना रही है, और क्या कांग्रेस पहले सत्ताधारी भाजपा के नेताओं को चुनावी मैदान में खेलने का मौका दे रही है,? भाजपा के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं के बयानों को तोड़ मरोड़ कर जनता के बीच पेश कर थक जाएंगे तब राहुल गांधी और उनकी टीम जनता के असल मुद्दों को जनता के बीच लेकर आएंगे जिसमें महंगाई का मुद्दा हम होगा क्या ?
पेट्रोल डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के अलावा रेल किराया और टोल टैक्स कांग्रेस का बड़ा मुद्दा होगा क्या ?
कांग्रेस अपने पारंपरिक वोट दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक को वापस कांग्रेस में लाने के लिए किसी दलित को प्रधानमंत्री बनाने का मुद्दा उठा देगी ? क्योंकि राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा में पूरे समय जनता के बीच हिस्सेदारी भागीदारी की बात करी है ?
क्या 73% आबादी की हिस्सेदारी का आगाज लोकसभा चुनाव में दलित को प्रधानमंत्री बने की गारंटी के साथ करेगी ?
क्या इसीलिए कांग्रेस अभी चुनावी मैदान में राजनीतिक पंडित और राजनीतिक विश्लेषकों को नजर नहीं आ रही है, कांग्रेस दलित को प्रधानमंत्री बनाए जाने की गारंटी देकर चुनाव में बड़ा राजनीतिक धमाका करेगी ?
देवेंद्र यादव
कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment