भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन * * राहुल गांधी, गरीब मजदूर किसान और बेरोजगार युवाओं की स्थिति को बया करते-करते मंच पर भावुक हुए !

 * 


* 14 जनवरी 2024 को नॉर्थ ईस्ट के राज्य मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 66 दिन बाद 17 मार्च रविवार के दिन मुंबई के धारावी में समाप्त हुई ! मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित विशाल रैली में जाने से पहले धारावी में राहुल गांधी ने एक समारोह में मंच से अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्मरण सुनाएं !



* जब राहुल गांधी ने यात्रा के दरमियान उनसे मिलने वाले गरीब मजदूर किसान शिक्षित बेरोजगार युवक दलित आदिवासी और पिछड़ी जाति के लोगों कि आप बीती सुनाई तो राहुल गांधी भावुक हो गए ! और लोगों की वास्तविक स्थिति को बताने लगे !

* राहुल गांधी, अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतिम दिन, आत्मविश्वास से भारी नजर आए, उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, यदि चुनाव में बीजेपी जीत भी गई तो उसकी इतनी हिम्मत नहीं है कि वह संविधान को बदल दे ? राहुल गांधी ने धा रावी के लोगों से कहा कि यदि आप एकजुट रहे तो किसी की ताकत नहीं है कि वह तुम्हारी जमीन से तुम्हें बेदखल कर दे ?

* मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में इंडिया गठबंधन एकजुट नजर आया, मंच पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी श्रीमती प्रियंका  गांधी शरद पवार तेजस्वी यादव आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन फारूक अब्दुल्ला महबूबा मुफ्ती हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना देवी झारखंड के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मंच पर नजर आए ! 

* शिवाजी पार्क में इंडिया गठबंधन एकजुट ही नजर नहीं आया बल्कि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राहुल गांधी को भविष्य का नेता भी बताया ! 

* अभी तक राजनीतिक गलियारों और मीडिया के भीतर चर्चा सुनाई देती है कि मोदी के सामने कौन ?

* रविवार 17 मार्च को मुंबई के शिवाजी पार्क ने संदेश दे दिया की मोदी के सामने राहुल गांधी है ?

* राहुल गांधी ने अपने चिर परिचित अंदाज में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर घेरा ?

* शिवाजी पार्क से, इंडिया गठबंधन के नेताओं के मुख से 2024 के लोकसभा चुनाव को कैसे जीते यह आवाज भी सुनाई दी ! इंडिया गठबंधन के नेताओं ने एक स्वर में देश की जनता से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा मतदान करें ! इंडिया गठबंधन के नेताओं ने ईवीएम मशीनों को लेकर चिंता जताई नेताओं ने  कहा कि ईवीएम मशीनों के सामने इंडिया गठबंधन तभी जीतेगा जब जनता भाजपा के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा मतदान करेगी ? 

* कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी और उनकी सरकार पर जमकर राजनीतिक प्रहार किया !

* राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मंच पर जितने नेता बैठे हैं वह सभी नेता ऐसे हैं जो नरेंद्र मोदी से नहीं डरते हैं ?

* राहुल गांधी और मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की मजबूरी का हवाला देते हुए एक कांग्रेस के बड़े नेता का स्मरण भी सुनाया !

* ऐसा लगता है इंडिया गठबंधन 2024 के चुनाव को बड़े ही रणनीतिक तरीके से लड़ने जा रहा है इंडिया गठबंधन की रणनीति क्या है इसकी किसी को कानों कान खबर नहीं है ? ऐसा लग रहा है जैसे इंडिया गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राजनीतिक रूप से अंदर घुसकर मात देने की तैयारी कर चुका है ?

*                


    देवेंद्र यादव

*                कोटा राजस्थान

*

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most