विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी प्रहलाद गुंजल राजनीतिक गलियारों में चर्चा में क्यों है ?

 


-------------------------------------

2023 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी भाजपा नेता प्रहलाद गुंजल चर्चा में क्यों है ?

सत्ता पक्ष भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के गलियारों में इन दोनों प्रहलाद गुंजल सुर्खियों में बने हुए हैं ?

गुंजन की सुर्खी का कारण, कोटा लोकसभा क्षेत्र है, जहां से भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को फिर एक बार अपना प्रत्याशी बनाया है ! कोटा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ओम बिरला के खिलाफ किसी मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतरना चाहती है ? कांग्रेस और राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस की नजर प्रहलाद गुंजल पर है ? 2023 का विधानसभा चुनाव प्रहलाद गुंजल ने भाजपा के टिकट पर, राजस्थान की प्रतिष्ठित सीटों में से एक कोटा उत्तर से चुनाव लड़ा था  गुंजल कांग्रेस के कद्दावर नेता शांति कुमार धारीवाल से मामूली अंतर से चुनाव हार गए ! 

राजस्थान भाजपा की राजनीति में प्रहलाद गुंजल को पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा खेमे का नेता माना जाता है ?

जब राजस्थान विधानसभा के चुनाव में श्रीमती वसुंधरा खेमे के नेताओं के टिकट खटाई में पड़े हुए थे तब अंतिम समय पर प्रहलाद गुंजल का टिकट फाइनल हुआ था चर्चा यह है कि गुंजल को टिकट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कहने पर मिला था, जब प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित हो रही थी और उसमें प्रहलाद गुंजल का नाम नहीं आ रहा था तब प्रहलाद गुंजल भाग कर ओम बिरला की शरण में दिल्ली गए  और वहीं से गुंजल का टिकट फाइनल हुआ ?

प्रहलाद गुंजल के समर्थक हार का कारण ओम बिरला समर्थक कार्यकर्ताओं की उदासीनता बता रहे हैं ? कांग्रेस इसी का फायदा उठाकर प्रहलाद गुंजल पर डोरे डाल रही है कि वह कांग्रेस में शामिल होकर ओम बिरला के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे मगर गुंजल इन खबरों को भ्रामक खबर बता रहे हैं! उधर ओम बिरला खेमे के लोग बता रहे हैं कि प्रहलाद गुंजल ओम बिरला के संपर्क में हैं और चर्चा यह है कि ओम बिरला गुंजल को टोंक सवाई माधोपुर या भीलवाड़ा से लोकसभा का प्रत्याशी बनवा सकते हैं ? ओम बिरला की असल राजनीतिक ताकत क्या है इसका एहसास राजनीतिक पंडितों को तब होगा जब ओम बिरला प्रहलाद गुंजल को टोंक  सवाई माधोपुर या भीलवाड़ा से पार्टी का प्रत्याशी बनवाने में सफल होंगे ?

वैसे ओम बिरला इतने सक्षम और ताकतवर नेता है कि वह प्रहलाद गुंजल को लोकसभा का चुनाव नहीं भी लड़ा पाए तो वह गुंजल को राजस्थान सरकार में कोई बड़ा सम्मानजनक पद तो दिलवा ही सकते हैं ? 

2023 का विधानसभा चुनाव मामूली अंतर से हारने के बाद पार्टी हाई कमान को गुंजल की ताकत का एहसास हुआ था मगर गुंजल ने श्रीमती वसुंधरा की वकालत करके अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली ? यदि वह चुनाव हारने के बाद शांत बैठ जाते तो ओम बिरला और पार्टी हाई कमान उन्हें अब तक लोकसभा का प्रत्याशी घोषित कर देती ? 

उनके समर्थक अभी भी इस उम्मीद में है कि वह कांग्रेस में जाने की सोच भी नहीं भूल करना तो दूर की बात है क्योंकि कोटा लोकसभा क्षेत्र से ओम बिरला को हराना ना मुमकिन है ?

                      

देवेंद्र यादव

                 कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most