कांग्रेस : हाडोती संभाग की मात्र दो सीटों पर, प्रत्याशी घोषित करने में माथा पच्ची क्यों ?

 कांग्रेस : हाडोती संभाग की मात्र दो सीटों पर, प्रत्याशी घोषित करने में माथा पच्ची क्यों ?


----------------------------------------

राजस्थान के हाडोती संभाग की दो लोकसभा सीट कोटा और झालावाड़ पर कांग्रेस को प्रत्याशी घोषित करने में, माथा पच्ची  क्यों करनी  पड़ रही है ?

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में, बार-बार और लगातार जातिगत जनगणना और भागीदारी की बात कर रहे हैं, ऐसे में झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को प्रत्याशी चयन के लिए अधिक माथा पच्ची करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, क्योंकि झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में बड़ी आबादी अनुसूचित जाति जनजाति और ओबीसी वर्ग के मतदाताओं की है !

झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के परंपरिक वोटर अनुसूचित जाति करीब 18% हैं वहीं अनुसूचित जनजाति के वोटर भी लगभग 18% हैं और मुसलमान मतदाता भी लगभग 8% हैं, यदि कांग्रेस के पारंपरिक मतदाताओं की बात करें तो झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में लगभग 44% मतदाता कांग्रेस के पारंपरिक वोटर हैं ? यदि वोटर की बात करें तो झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में दलित आदिवासी और अल्पसंख्यक का वर्ग को मिलने तो लगभग 8 लाख वोटर हैं ? लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से लगातार चुनाव हारती हुई आ रही है, कारण क्या है, इस पर कांग्रेस के रणनीतिकारों ने गंभीरता से ना तो विचार किया और ना ही मंथन किया जबकि झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी का उम्मीदवार उतारा और चतुर्भुज  नागर दो बार लगातार सांसद बने !

झालावाड़ संसदीय क्षेत्र से अधिकांश समय राजपूत जाति के नेता ही सांसद बने जबकि झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में राजपूत मतदाताओं की संख्या अधिक नहीं है, बावजूद इसके ब्रजराज सिंह, जुझार सिंह, श्रीमती वसुंधरा राजे और अब दुष्यंत सिंह लगातार सांसद बनते आ रहे हैं !

ब्रजराज सिंह और वसुंधरा दोनों राज परिवार से हैं, मगर झालावाड़ के मतदाताओं ने जुझार सिंह और चतुर्भुज नागर  जैसे गैर राज परिवार के सदस्यों को भी सांसद बनाया है !

हालांकि कांग्रेस ने भी, झालावाड़ संसदीय क्षेत्र  को जीतने के लिए प्रयोग किय दो बार कांग्रेस ने ओबीसी के उम्मीदवार को मैदान में उतारा और एक बार मुस्लिम प्रत्याशी भी मैदान में उतारा मगर कामयाबी नहीं मिली ?

श्रीमती वसुंधरा राजे की झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में असल ताकत दलित और आदिवासी मतदाता हैं, कांग्रेस अपने पारंपरिक मतदाताओं को कैसे कांग्रेस में लेकर आए, इसके लिए कांग्रेस को झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में प्रयोग करना चाहिए और किसी मीणा भील या दलित को अपना प्रत्याशी बनाना चाहिए ?

ऐसा भी नहीं है कि झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में मजबूत और प्रतिष्ठित दलित और आदिवासी नेता कांग्रेस के पास नहीं है, कांग्रेस के पास नरेश मीणा जैसा उभरता हुआ युवा चेहरा है जो झालावाड़ संसदीय क्षेत्र के अटरू विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखता है  वही डग विधानसभा क्षेत्र से 2023 का विधानसभा चुनाव लड़े चेतराज गहलोत है जिसने 2023 के विधानसभा चुनाव में श्रीमती वसुंधरा राजे की सांस फुला दी थी श्रीमती वसुंधरा राजे ने डग विधानसभा को जीतने के लिए क्षेत्र में ताबड़तोड़ दौरे किए ? झालावाड़ संसदीय क्षेत्र की 12 नगर परिषद और अकलेरा नगर पालिका की अध्यक्ष दलित वर्ग की महिला है वही खानपुर विधानसभा क्षेत्र से ओबीसी वर्ग के विधायक हैं यह तीनों ही कांग्रेस से हैं !

झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के परंपरिक वोटर को श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने झालावाड़ में आयोजित अपनी जनसभा में देखा है, श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी की झालावाड़ संसदीय क्षेत्र में ऐतिहासिक भीड़ के साथ जनसभाएं हुई हैं मगर कांग्रेस अपने पारंपरिक वोटरों को कांग्रेस की जीत में तब्दील नहीं करवा पाई ? इसकी वजह कांग्रेस का परंपरिक वोटर नहीं है बल्कि राजस्थान के स्वयंभू नेता हैं जो नहीं चाहते कि कांग्रेस हाडोती संभाग में मजबूत हो ?

हाडोती संभाग में कांग्रेस को अंडरग्राउंड समझौता वाली राजनीति नुकसान पहुंचा रही है?

यदि वोटो की बात करें तो हाडोती संभाग में कांग्रेस के पारंपरिक वोटरों की संख्या काम नहीं है मगर कमी है तो प्रत्याशी चयन की है ?

                       

  देवेंद्र यादव , कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most