जब राहुल गांधी की यात्रा पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के लोकसभा क्षेत्र पूर्णिया पहुंची तब राजद नेता तेजस्वी यादव और पप्पू यादव एक दूसरे के गले मिलते नजर आए!

 कब के बिछड़े हुए हम आज कहां आके मिले, रविवार 25 अगस्त को, राहुल गांधी की वो टर का अधिकार यात्रा में वह तस्वीर देखने को मिली जिस पर लंबे समय से राजनीतिक गलियारों और मीडिया के भीतर सस्पेंस बना हुआ था!



जब राहुल गांधी की यात्रा पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के लोकसभा क्षेत्र पूर्णिया पहुंची तब राजद नेता तेजस्वी यादव और पप्पू यादव एक दूसरे के गले मिलते नजर आए!





, इस तस्वीर को देखने के लिए राजनीतिक पंडित और विश्लेषक बेताब थे और संषय था कि क्या कभी पप्पू यादव और तेजस्वी यादव गले मिलेंगे, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कराया और कांग्रेस का दामन थामा था, और उसके बाद पप्पू यादव ने कांग्रेस के टिकट पर पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का निर्णय किया तब तेजस्वी यादव ने पूर्णिया की लोकसभा सीट को कांग्रेस को देने से मना कर दिया और अपना उम्मीदवार उतार दिया, पप्पू यादव पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते, तभी से पप्पू यादव और तेजस्वी यादव के बीच में राजनीतिक तलकियां चल रही थी, 2024 का लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद, बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार की कमान सीधे अपने हाथों में ली और एक के बाद एक लगातार बिहार के सात दौरे किए, राहुल गांधी इस बीच कांग्रेस के छात्र नेता कन्हैया कुमार की पलायन रोको रोजगार दो यात्रा में भी शामिल हुए और चुनाव आयोग द्वारा बिहार में कराई गई एसआई आर के विरोध में बिहार में चक्का जाम का भी राहुल गांधी ने नेतृत्व किया, लेकिन राहुल गांधी के प्रोग्रामो मैं पप्पू यादव की मौजूदगी तो नजर आई मगर, ऐसा लगा जैसे राहुल गांधी पप्पू यादव को इग्नोर कर रहे हैं, उसकी वजह यह सुनाई दी की पप्पू यादव को तेजस्वी यादव पसंद नहीं करते हैं क्योंकि पप्पू यादव का बिहार में उनका अपना बड़ा राजनीतिक वजूद है, पप्पू यादव के राजनीतिक वजूद के कारण तेजस्वी यादव को डर था कि कहीं राहुल गांधी पप्पू यादव को बिहार में उनके मुकाबले में लाकर खड़ा नहीं कर दें, इस बीच पप्पू यादव इंतजार करते रहे कि राहुल गांधी बिहार में एक दिन उन्हें गले लगाएंगे, और वह दिन 24 अगस्त को देखने को मिला जब पप्पू यादव को राहुल गांधी ने स्वयं गले लगाया और तेजस्वी यादव ने भी पप्पू यादव को गले लगाया मगर सवाल यह है कि क्या यह दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे तोडेंगे गर मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे क्या पप्पू यादव और तेजस्वी यादव इस गीत की तर्ज पर आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के लिए काम करते नजर आएंगे यह तो 1 सितंबर को राहुल गांधी की यात्रा समाप्ति के बाद विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे के बाद पता चलेगा ? राहुल गांधी की वोटर का अधिकार यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस यात्रा का प्रभाव बिहार से अलग हुए राज्य झारखंड में भी देखने को मिल रहा है, सीमावर्ती राज्य झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता अपने नेता की यात्रा को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं, बिहार में राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए, बिहार सरकार में काबिना मंत्री इरफान अंसारी दीपिका पांडे सहित विधायक और कार्यकर्ता भी जुटे हुए हैं खबर तो झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी यात्रा में शामिल होने की सुनाई दे रही है !

बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड के कांग्रेस नेताओं का भी प्रभाव देखने को मिलेगा, खासकर इरफान अंसारी जैसे मजबूत अल्पसंख्यक नेताओं का  ! नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से इरफान अंसारी की सौहार्दपूर्ण मुलाकात भी इस दरमियान हुई है, कुल मिलाकर नजर तेजस्वी यादव और पप्पू यादव की मुलाकात पर है, दोनों नेताओं की मुलाकात इंडिया गठबंधन  को आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा लाभ पहुंचाएगी, मगर यह मुलाकात स्थाई रहे और यह सुनाई ना दे की यह मुलाकात एक बहाना है, प्यार का सिलसिला पुराना है ! यह तेजस्वी यादव पर निर्भर है क्योंकि पप्पू यादव ने तो बड़ा दिल दिखाते हुए, मंच से तेजस्वी यादव को बिहार का जन नायक  बता दिया, अब गेंद तेजस्वी यादव के पाले में है वह भी पप्पू यादव को लेकर बड़ा दिल दिखाते हैं या नहीं इसका सभी को इंतजार है !

                      


  देवेंद्र यादव

                 कोटा राजस्थान

मोबाइल नंबर 9829678916

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most