विश्व आदिवासी दिवस पर कोटा मंडल सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम


विश्व आदिवासी दिवस पर कोटा मंडल सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम






कोटा, 9 अगस्त — विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर बड़े धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किए गए।

ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन, कोटा मंडल द्वारा मंडल कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

मंडल सचिव अभय सिंह मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि —

“आदिवासी भारत देश के मूल निवासी हैं। इस अवसर पर हम आदिवासी महापुरुषों को नमन करते हैं —आदिवासी महापुरुष बिरसा मुंडा, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया; तिलका मांझी, जिन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ पहली क्रांति की चिंगारी भड़काई; टंट्या भील, जो गरीबों और शोषितों के लिए लड़े और जिन्हें आदिवासी रॉबिनहुड कहा जाता है; कोमराम भीम, जिन्होंने ‘जल, जंगल, जमीन’ के अधिकार के लिए संघर्ष किया; काला बादल, जिन्होंने आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान के लिए बलिदान दिया और हमारे अस्तित्व की रक्षा हेतु संघर्ष किया; महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले, जिन्होंने आदिवासी समाज को शिक्षित करने के लिए जंगलों में घर-घर जाकर शिक्षा दी और स्कूल खोले; जयपाल सिंह मुंडा, जिन्होंने संविधान सभा में आदिवासियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाई।

और सबसे महत्वपूर्ण — संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का योगदान। उन्होंने न केवल दलित, शोषित और पिछड़े वर्गों के लिए बल्कि आदिवासी समाज के लिए भी ऐतिहासिक कार्य किए। भारतीय संविधान में उन्होंने अनुसूचित जनजातियों को विशेष सुरक्षा और अधिकार प्रदान किए। पांचवीं और छठी अनुसूची के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों के प्रशासन और स्वायत्त शासन की व्यवस्था की, ताकि उनकी संस्कृति, भाषा और परंपराएं सुरक्षित रहें। आदिवासी क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, रोजगार, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी प्रावधान बनाए। बाबा साहब ने यह सुनिश्चित किया कि आदिवासी समाज के लोग संसद और विधानसभाओं में आरक्षित सीटों के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद कर सकें। उनके प्रयासों से ही आदिवासियों को समानता, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संवैधानिक अधिकार मिला।”

मंडल अध्यक्ष नेम सिंह ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा कोटा के अलावा मंडल की सभी 18 शाखाओं—तुगलकाबाद, भरतपुर, बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, शामगढ़, रामगंज मंडी, बारां, बूंदी सहित अन्य स्थानों पर भी विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया।

इस अवसर पर शाखा व मंडल पदाधिकारी तथा सभी सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने यह संकल्प लिया कि “हम अपने आत्मसम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहकर संघर्ष करेंगे और आने वाली पीढ़ी को शिक्षित बनाने पर विशेष जोर देंगे।”


इसी दिन आदिवासी मीणा समाज उत्थान समिति, रंगपुर रोड, कोटा में भी अध्यक्ष पी. डी. मीणा एवं सचिव रामनिवास मीणा के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया ।

अपने संबोधन में पी. डी. मीणा ने कहा —“आज आदिवासियों को आतंकी और हरामखोर कहने वालों को हम एकजुट होकर जवाब देंगे और ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करेंगे। जब हमारे महापुरुषों ने हमारी जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, तो क्या आज हम सभी मिलकर अपने आत्मसम्मान की रक्षा नहीं कर सकते? हमें अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा।” इस अवसर पर सचिव रामनिवास मीना, बाबूलाल मीना, हीराचंद मीना, गिर्राज  मीना, ब्रजमोहन मीणा, राजेश खेड़िया, सहित अन्य आदिवासी समाज के लोग उपस्थित हुए ।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most