2025 में मगध को जीतने के बाद, 2027 में अवध को जीतने की, बिहार की धरती से इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव ने आधारशिला रख दी ?
बिहार मैं चल रही राहुल गांधी की वोटर का अधिकार यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 30 अगस्त शनिवार के दिन शामिल हुए, अखिलेश यादव ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने 2024 में अवध को जीता था और 2025 में इंडिया गठबंधन मगध को जीतेगा और इसके बाद 2027 में पूरे उत्तर प्रदेश को जीतेगा ! 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी हिट हुई थी और राहुल और अखिलेश की जोड़ी ने, लगातार 2014 में पूर्ण बहुमत और 2019 में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में, पूर्ण बहुमत के लिए भी लाचार कर दिया भारतीय जनता पार्टी को चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की पार्टीयों से समर्थन लेने को मजबूर किया ! 30 अगस्त शनिवार के दिन, बिहार में चल रही राहुल गांधी की वोट के अधिकार यात्रा में अखिलेश यादव और राहुल गांधी के साथ नजर आए, राहुल गांधी और अखिलेश यादव को एक साथ देखकर, 2024 का लोकसभा चुनाव याद आ गया जब दोनों नेता उत्तर प्रदेश की सड़कों पर, केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ का नारा लेकर चुनावी मैदान में उतरे थे, राहुल और अखिलेश की जोड़ी ने भाजपा को उत्तर प्रदेश में करारी शिकस्त दी थी जिसकी कसक भारतीय जनता पार्टी को आज भी महसूस हो रही है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार के कारण भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया था भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई, क्या राहुल गांधी का मिशन 2025 मैं बिहार को जीतने के बाद 2027 में उत्तर प्रदेश को जीतने का है जिसकी बुनियाद 30 अगस्त को राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी ने बिहार के भीतर रख दी है !
@देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान


No comments:
Post a Comment