*आंदोलन को व्यापक जनाभियान बनाने का फैसला!*
____
_____________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर ,जयपुर*
देश के 79-वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सबके लिये स्वास्थ्य आंदोलन ,राजस्थान के सौजन्य से भारत की जनवादी नौजवान सभा(DYFI), अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति(AIDWA),दलित शोषण मुक्ति मंच(DSMM), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(SFI) की
केशव नगर इकाईयों की ओर से सुबह 10.00 बजे से देर शाम तक हरिओम पब्लिक स्कूल,केशव नगर, जयपुर में मुफ्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सैंकड़ों महिला, बच्चों और पुरुषों ने शिविर का लाभ उठाते हुये अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते हुये दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।
इस शिविर में विश्वकर्मा क्षेत्र जयपुर में स्थित दयानंद अस्पताल के प्रबंधक वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.रामनिवास मान और सवाई मानसिंह अस्पताल के युवा चिकित्सक डॉ.अशोक बाजिया ने दिन भर अत्यंत तन्मयता से सभी आगंतुकों के स्वास्थ्य की जांच पड़ताल करते आवश्यक परामर्श और दवाइयां दीं।
इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी अंकिता सेन और डॉ.संजय"माधव" ने चिकित्सकों का सहयोग किया।
सबके लिये स्वास्थ्य आंदोलन राजस्थान की संयोजक ज्योत्स्ना सिंह, मनीष श्योराण, पृथ्वीराज, अजय सेन ने कैम्प को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर के दौरान चिकित्सकों ने सभी आगंतुकों के स्वास्थ्य की मुफ्त जांच की और आवश्यकता के अनुसार दवाइयां दीं।
साथ ही सदैव स्वस्थ रहने के उचित आहार-विहार अपनाने के बारे में भी जानकारी दी।
चिकित्सा शिविर के दौरान चिकित्सा के क्षेत्र में अत्यंत भयानक रूप धारण करते जा रहे चिकित्सा के निजीकरण, बाजारीकरण और दवा कम्पनियों के संरक्षण में पनप रहे चिकित्सा माफिया और उसके कारण धीरे-धीरे आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही चिकित्सा के हालातों पर भी चर्चा की गई।
चर्चा में सामने आया कि जहां एक ओर सार्वजनिक क्षेत्र के चिकित्सालयों में संसाधनों की भारी कमी, काम के बढ़ते दबाव, संविदा-ठेका प्रथा, दिन प्रतिदिन के राजनीतिक हस्तक्षेप, भ्रष्टाचार और आम जनता के प्रति असंवेदनशील होते जा रहे स्वास्थ्यकर्मियों का आम जनता के साथ निरंतर निम्नतम स्तर की ओर जा रहे व्यवहार की वजह से आम आदमी के लिये चिकित्सा प्राप्त करना दूभर होता जा रहा है।
वहीं निजी चिकित्सालय लूट के अड्डे बनते हुये तमाम मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखते हुए एकमात्र मुनाफाखोरों के गढ़ बन गये हैं।
चिकित्सा के लिए आउटडोर, इनडोर मरीज़, चिकित्सकीय परामर्श, जांच-पड़ताल, दवाओं, डाक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन भत्तों और आरजीएचएस और बीमा मेडीक्लेम में भारी धांधली सहित चारों तरफ़ से किसी भी कीमत पर मुनाफा बटोरना ही निजी चिकित्सा संस्थाओं का एकमात्र लक्ष्य है।
जबकि जनता की सेवा के नाम पर इन्हें अरबों-खरबों रुपए की बेशकीमती जमीनें मुफ्त में सरकार के द्वारा दी गई हैं। अनेक टैक्सों छूट और अन्य छूट भी इन्हें जनता की सेवा के नाम पर दी जा रही हैं।
लेकिन आज चिकित्सा और शिक्षा का निजीकरण नासूर बनकर आम जनता को असहनीय तकलीफ ही दे रहा है।
हालांकि राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां "सबके लिये स्वास्थ्य" का कानून पिछली गहलोत सरकार ने बनाया था और चिरंजीवी योजना जैसी योजनाओं से भी कुछ थोड़ी राहत आम जनता को मिलते रहने की संभावना थीं।
परन्तु सत्ता परिवर्तन के बाद वर्तमान भाजपा-आरएसएस सरकार ने क्षुद्र राजनीतिक स्वार्थ के चलते इन योजनाओं को अवरूद्ध और कुंद कर दिया है।
आम आदमी के लिए राजस्थान में स्वास्थ्य का क्षेत्र आज़ सबसे बदतरीन हालातों से गुजर रहा है।
सबके लिए स्वास्थ्य आंदोलन ने सभी के लिए सार्वभौम चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए सेवा,आंदोलन और संघर्ष करने का संकल्प लिया है।
आंदोलन को व्यापक जनाभियान बनाते हुये ज्यादा से ज्यादा चिकित्सकों , स्वास्थ्य कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता को आंदोलन से जोड़ने का फ़ैसला लिया गया है।
इस स्वास्थ्य जांच शिविर के मुख्य अतिथि एडवोकेट देव कृष्ण और स्थानीय पार्षद किशन अजमेरा थे।
शिविर के दौरान सीटू की राज्य उपाध्यक्ष सुमित्रा चोपड़ा, एप्सो की कुसुम सांईवाल, भारत की जनवादी नौजवान सभा(DYFI) के जिला सचिव रितांश आजाद, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला संयुक्त सचिव पिंकी सेन,दलित शोषण मुक्ति मंच(DSMM) के जिला संयोजक रोहिताश्व कुलदीप, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(SFI) से अन्वी, आल इंडिया लायर्स यूनियन की एडवोकेट सिमरन सेन ने उपस्थित रहकर शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।

No comments:
Post a Comment