भले ही 1 सितंबर को राहुल गांधी की बिहार यात्रा का समापन हो जाएगा, मगर 1 सितंबर के बाद देश की राजनीति का नया अध्याय शुरू होगा.
, क्योंकि राहुल गांधी ने जो सोचा था, वह राहुल गांधी को बिहार में अपनी वोटर का अधिकार यात्रा में देखने को मिला जहां लाखों की संख्या में युवा बच्चे और बुजुर्गों ने राहुल गांधी की यात्रा को समर्थन दिया और सहयोग किया ! राहुल गांधी की बिहार यात्रा के संदर्भ में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा की राहुल गांधी ने अपनी बिहार यात्रा से देश को अवगत करा दिया की देश में भविष्य की राजनीति क्या होगी, और भविष्य में देश और राज्यों के नेता कौन होंगे जो नए भारत का निर्माण करेंगे ! तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार प्रियंक खड़गै बीके हरिप्रसाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेडी केरल में कैसी वेणुगोपाल और युवा विधायक ओमान चांडी असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई उत्तर प्रदेश के समाजवादी नेता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम लोकसभा सांसद पप्पू यादव और मुकेश सैनी उड़ीसा के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन पायलट गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली हरियाणा दीपेंद्र सिंह हुड्डा गुजरात के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा तुषार चौधरी ऋतिक मकवाना महाराष्ट्र में परिणीता शिंदे मध्य प्रदेश में जीतू पटवारी जयवर्धन सिंह महाराष्ट्र में प्रणिता शिंदे आदित्य ठाकरे और सुप्रिया सुले पश्चिम बंगाल में अभिषेक बैनर्जी सहित अनेक नेता है जो, राहुल गांधी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण करते हुए नजर आएंगे ! क्योंकि राहुल गांधी अपने लिए नहीं बल्कि सबके लिए, की सोच लेकर आगे बढ़ रहे हैं, यही वजह है कि राहुल गांधी की बिहार यात्रा में और उनके वोटर का अधिकार अभियान को देश के तमाम विपक्षी दलों के नेता समर्थन देते हुए दिखाई दिए !
राहुल गांधी यदि बिहार में वोटर का अधिकार यात्रा को इंडिया घटक दल के नेताओं के बगैर भी निकालते तो भी बिहार में राहुल गांधी को जनता का समर्थन इतना ही मिलता जितना समर्थन राहुल गांधी को इंडिया घटक दल के नेताओं को यात्रा में साथ रख कर मिला, बल्कि राहुल गांधी ने बिहार में वोटर का अधिकार यात्रा निकाल कर कांग्रेस के साथ-साथ इंडिया गठबंधन के घटक दलों को भी मजबूत किया, बिहार में राहुल गांधी की वोटर का अधिकार यात्रा से तेजस्वी यादव को चुनाव में अधिक फायदा होगा, लेकिन तेजस्वी को फायदा तब होगा जब वह कांग्रेस और कांग्रेस के जुझारू नेता पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को लेकर अपनी गलतफहमी को दिल से दूर करें ! कांग्रेस के रणनीतिकार खासकर बिहार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लाह वरु, को यह समझना चाहिए की बिहार चुनाव कांग्रेस के लिए कितना महत्वपूर्ण है,. बिहार चुनाव से ही 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए मजबूत रास्ता बनेगा ! महा गठबंधन को बिहार विधानसभा चुनाव जीतना, जरूरी है वरना भाजपा राहुल गांधी की वोटर के अधिकार यात्रा को और राहुल गांधी की मेहनत को, बिहार विधानसभा चुनाव के बाद होने वाले अन्य राज्यों के विधानसभा चुनाव में बै असर कर देगी, क्योंकि राहुल गांधी ने कृष्णा अल्लाह वरु को बिहार के प्रभारी मोहन प्रकाश को हटाकर प्रभारी इसलिए बनाया था कि वह बिहार में कांग्रेस को मजबूत करें और बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में अच्छे परिणाम लेकर आए ! इसलिए राहुल गांधी की यात्रा के बाद सारा फोकस बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता कैसे मिले इस पर होना चाहिए ना की 2029 के लोकसभा चुनाव पर और वैसे भी बिहार में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की परफॉर्मेंस विधानसभा चुनाव से बेहतर रहती है ! इसलिए कांग्रेस के बिहार प्रभारी को 2029 के लोकसभा चुनाव की फिक्र करने से ज्यादा 2025 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन कैसे करें और बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बने करनी चाहिए !
देवेंद्र यादव, कोटा राजस्थान
मोबाइल नंबर-9829678916

No comments:
Post a Comment