भरत सिंह मीणा को जयपुर में शासन सचिव पशुपालन, मत्स्य व गोपालन द्वारा समारोह में सम्मानित किया

 . भरत सिंह मीणा को जयपुर में शासन सचिव पशुपालन, मत्स्य व गोपालन द्वारा समारोह में सम्मानित किया






बाराँ, 16 अगस्त। 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ-अवसर पर बाराँ जिले से डॉ. भरत सिंह मीना को प्रदेश स्तर पर शासन सचिव (पशुपालन, मत्स्य व गोपालन) व निदेशक (पशुपालन विभाग, राजस्थान) द्वारा पशुधन भवन, जयपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किया गया।
डॉ भरत सिंह मीणा वर्तमान में पशुचिकित्सा अधिकारी के पद पर प्रथम श्रेणी पशुचिकित्सालय, कवाई (बाराँ) में पदस्थापित हैं।
डॉ. मीणा ने तकनीकी और वैज्ञानिक पद्धतियों आधारित पशुपालन पर विशेष ध्यान देकर अपने कार्य-क्षेत्र में कई -पशुपालक जागरुकता गोष्ठिया व पशु-स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया।  गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से हाड़ौती महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की लगभग -400 महिला दुग्ध-उत्पादक सदस्यों को आहार-संतुलन, नस्ल-सुधार व पशुपालन के तकनीकी व विज्ञान आधारित व्यावहारिक ज्ञान के लिए प्रशिक्षित किया।
अडानी सीएसआर फाउंडेशन, कवाई के सहयोग से -अटरु-ब्लॉक (नोडल) के समस्त पशुचिकित्सा अधिकारियों व अधीनस्थ तकनिकी स्टाफ के लिए एक दिवसीय कौशल-विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका निभाई।  साथ ही पशुपोषण व डेयरी-फार्मिंग में विशेषज्ञ डॉ. भरत सिंह मीणा द्वारा -पशुपालन के क्षेत्र में 8 युवाओं को लाइवस्टॉक-उद्द्मी बनने हेतु प्रेरित  किया गया तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उन 8 पशुधन-उद्द्मियों द्वारा लगभग 80 नए रोजगार सृजन किए गए।

- डा. भरत सिंह मीणा
पशु चिकित्सा अधिकारी
पशुचिकित्सालय, कवाई (बाराँ)
वाई (बाराँ) में पदस्थापित हैं।
डॉ. मीणा ने तकनीकी और वैज्ञानिक पद्धतियों आधारित पशुपालन पर विशेष ध्यान देकर अपने कार्य-क्षेत्र में कई -पशुपालक जागरुकता गोष्ठिया व पशु-स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया।  गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से हाड़ौती महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की लगभग -400 महिला दुग्ध-उत्पादक सदस्यों को आहार-संतुलन, नस्ल-सुधार व पशुपालन के तकनीकी व विज्ञान आधारित व्यावहारिक ज्ञान के लिए प्रशिक्षित किया।
अडानी सीएसआर फाउंडेशन, कवाई के सहयोग से -अटरु-ब्लॉक (नोडल) के समस्त पशुचिकित्सा अधिकारियों व अधीनस्थ तकनिकी स्टाफ के लिए एक दिवसीय कौशल-विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका निभाई।  साथ ही पशुपोषण व डेयरी-फार्मिंग में विशेषज्ञ डॉ. भरत सिंह मीणा द्वारा -पशुपालन के क्षेत्र में 8 युवाओं को लाइवस्टॉक-उद्द्मी बनने हेतु प्रेरित  किया गया तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से उन 8 पशुधन-उद्द्मियों द्वारा लगभग 80 नए रोजगार सृजन किए गए।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most