आज के दौर में मुश्किल से मिलते हैं ऐसे भविष्य निर्माता!*

 *आज के दौर में मुश्किल से मिलते हैं ऐसे भविष्य निर्माता!*___





____________________

*अब्दुल रहमान राजस्थान*

*विजयनगर*

21 अगस्त 2025

*आज बच्चों के भविष्य को लेकर मां-बाप चिंतित नजर आते हैं वही अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिल सके उसके लिए वह महंगे से महंगे विद्यालय में बच्चे वह बच्चियों की शिक्षा हेतु उन्हें प्रवेश दिलाते हैं! जिससे बच्चे पढ़ लिखकर अपने माता-पिता का सपना साकार कर सके, लेकिन ऐसा कम ही हो पता है। वहीं निजी शिक्षा केंद्र में भी ऐसा अनुशासन देखने को नहीं मिलता है जैसा की आज विजयनगर के राजकीय नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला वह भी अनुशासन के मामले में! बच्चों के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए स्कूल के बाहर लगी हुई लंबी कतर यह बताने के लिए पर्याप्त है कि अनुशासन के मामले में शहर का यह विद्यालय एक मिसाल कायम ही नहीं बल्कि अन्य विद्यालय के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बिंदु माना जा सकता है। जहां एक तरफ आज राजकीय विद्यालय लोगों की नजरों में अपनी छवि काम करते जा रहे हैं वहीं यह है विद्यालय अनुशासन के नाम पर कोताही बरतने या छूट नहीं देता हुआ दिखाई दे रहा है। विद्यालय के बाहर लगी हुई लंबी लाइन को प्रार्थना के बाद विद्यालय परिसर में प्रवेश करने की अनुमति देने के साथ ही स्कूली छात्रों को समय पर पहुंचने की सख्त हिदायत देते हुए सत्यनारायण केवट ने बच्चों से कहा है कि सभी विद्यार्थी अपने-अपने क्लास टीचर को एप्लीकेशन के जरिए समय पर पहुंचने की लिखित रूप में दरखास्त देंगे। एक तरफ जहां सरकारी विद्यालय अपनी पहचान बनाए रखने में कमजोर होते जा रहे हैं वही यह विद्यालय उन विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल के रूप में माना जा सकता है। जो अनुशासन में फिसड्डी है वहीं (नारायण स्कूल)ऐसे विद्यालय तथा गुरु का प्रेम बच्चों के भविष्य को लेकर भी बहुत अच्छा कहां जा सकता है। जहां हमारे देश की सरकार बच्चों के भविष्य को लेकर सालाना करोड़ों रुपए खर्च कर रही है वही ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों को जो बच्चों के भविष्य का निर्माण करते हैं उन्हें विभिन्न मंचों पर मौके पर सम्मानित करने का काम कर बच्चों के भविष्य निर्माण में शिक्षक को हौसला देने के साथ ही जिम्मेदारी के प्रति लगाव पैदा कर सकती है। क्या राज्य की भजनलाल सरकार ऐसे जिम्मेदार शिक्षकों को कब सम्मानित करने का बीड़ा उठाने जा रही है।*

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most