*गरीबों को उजाड़ कर अमीरों की कोटिया बनाए जाने का कम्युनिस्ट पार्टी ने किया शंकर विरोध!*

 *गरीबों को उजाड़ कर अमीरों की कोटिया बनाए जाने का कम्युनिस्ट पार्टी ने किया शंकर विरोध!*

___





____________________

*अब्दुल रहमान राजस्थान*

*विजयनगर*

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी 

(मार्क्सवादी ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर के बगराना स्थित कच्ची बस्तियों से विस्थापित रहवासियों के लिये बनी एक कॉलोनी और पालड़ी मीणा में भी ऐसी ही एक बस्ती दौरा किया और वहां के महिला-पुरूषों के साथ बातचीत करते हुये उनकी परिस्थितियों के बारे में जानकारी हासिल की। साथ पालड़ी मीणा इलाके में पिछले दिनों आपसी रंजिश और विवाद के चलते एक युवक की हत्या को लेकर कतिपय साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा इलाके में दहशत और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की कोशिशों ज़मीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा निभाई जा रही भूमिका की भी पड़ताल की।





बगराना और पालड़ी मीणा में रह रहे गरीब कच्ची बस्तीवासियों को यह एक-एक कमरे के आवास इनके द्वारा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और कच्ची बस्ती फेडरेशन के नेतृत्व में बरसों तक किये गये संघर्षों के बल पर मिले हैं। इन बहुमंजिला इमारतों में मिले आवास के बदले इन गरीब मजदूरों को जयपुर शहर के बीचोंबीच स्थित अपनी बस्तिओं से उजाड़ा गया है। इन बस्तियों में जहां पर पर ये बीस- तीस साल से रह रहे थे और वहां से इन्हें मेहनत-मजदूरी करके रोजी-रोटी कमाने में भी आसानी रहती थी। लेकिन वो जमीनें बेशकीमती हो गई हैं और अमीर लोगों और व्यवसायों को वहां होटल, दुकानें और कोठियां बनानी हैं तो इसीलिए इन गरीब मेहनतकशों को वहां से उजाड़कर शहर से बहुत दूर सुनसान और ऊबड़-खाबड़ जमीन पर लाकर पटक दिया गया। इन्होंने फिर अपनी मेहनत के दम इन सुनसान इलाकों को कच्ची बस्ती बसा कर आबाद कर दिया है।




इन लोगों द्वारा पार्टी के नेतृत्व में किये गये लंबे संघर्षों के बल पर इन आवासीय कॉलोनी दिलवाने में एक-एक कमरे के फ्लैट मिले हैं। इन आवासीय कॉलोनियों में कई परिवारों को घर मिल गये और वो यहां बस भी गए हैं, लेकिन अभी भी बहुत से परिवार है जिनको घर नहीं मिले हैं और वो अभी भी बगल में स्थित कच्ची बस्ती में ही रह रहे हैं। इसके साथ ही अनेक ऐसे भी हहैं जो कि कच्ची बस्ती में नहीं रहते थे परंतु जेडीए और नेताओं से सेटिंग करके मकान ले लिये और धीरेय- धीरे बेच कर जा रहे हैं। अब यह इलाका भी आबाद हो चुका है और यहां भी जमीनें महंगी हो गई हैं इसलिए यहां से भी इन गरीबों को भगाने की कोशिशें शुरू हो गई है।


पिछले कुछ समय से और खास तौर पर राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद से इन्हें तरह तरह से परेशान करना शुरू कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस और उनके दलाल भूमाफिया द्वारा उन्हें बंगलादेशी और रोहिंग्या बताते हुये परेशान किया जा रहा है।


जब जी चाहे जिसको जी चाहे स्थानीय थाने की पुलिस पकड़ कर ले जाती है और थाने में बंद कर देती है।


प्रतिनिधिमंडल को पालड़ी मीणा के वासियों ने बताया कि यहां पिछले दिनों एक युवक की हत्या के बाद से पुलिस और उसके संरक्षण में फल-फूल रहे स्थानीय गुंडे, मवाली , भू-माफियाओं ने घटना को साम्प्रदायिक रूप देने का प्रयास करते हुये मुस्लिम समुदाय के लोगों को निशाना बनाते हुए दहशत फैला रखी है।आपसी रंजिश में हुई हत्या के बाद से स्थानीय पुलिस थाना और कुछ साम्प्रदायिक संंगठनों द्वारा यहां हिन्दू-मुस्लिम समुदायों के बीच साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


हत्या के आरोपियों के गिरफ्तार हो जाने के बाद भी तमाम मुस्लिम समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।


जिन लोगों का इस घटनाक्रम से कोई लेना देना नहीं है उनको भी पुलिस द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। जिसकी वजह से यहां भारी दहशत का माहौल है।



भारी संख्या में बेकसूर नौजवानों और बुजुर्गो को पुलिस ने पकड़ कर कई कई दिनों तक थाने में बंद रखा और फिर छोड़ दिया।



यहां के थाना प्रभारी ने यहां महिलाओं के गाली-गलौज और बदतमीजी करते हुये धक्का मुक्की की,डराया धमकाया।



इस इलाके में अनेक घरों पर साम्प्रदायिक असामाजिक तत्वों ने घरों के ताले के ऊपर ताले लगा दिये हैं और उनके घरों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।



मेहनत मजदूरी करने वाले इन घरों के रहवासी बेघर होकर दर बदर भटकने को मजबूर हैं।



लेकिन स्थानीय पुलिस थाना इन गरीब मेहनतकशों की मदद करने के बजाय गुंडागर्दी करने वालों को शह दे कर उनकी मदद कर रहा है।



स्थानीय पुलिस थाना इलाके में शांति, सद्भाव और भाईचारा कायम करने के लिए प्रयास करने के बजाय साम्प्रदायिक सद्भाव को समाप्त करने और दोनों समुदायों के बीच दूरियां बढ़ाने के लिये काम कर रहा है।



पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास दिलाया कि सीपीआई(एम) हर दौर में ज़ुल्म और अन्याय के खिलाफ़ उनके साथ हैं।



पार्टी स्थानीय पुलिस के रवैये और साम्प्रदायिक ताकतों के घृणित मंसूबों को कामयाब नही होने देगी और इनके खिलाफ संघर्ष करेगी।



सीपीआई(एम) के जिला सचिव डॉ.संजय"माधव" ने दोनों बस्तियों के बीच बैठकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने हमेशा गरीब मेहनतकशों की आवाज को बुलंद करने का काम किया है और आज़ भी इस मुसीबत की घड़ी में पार्टी हर संघर्ष में लड़ने के लिए उनके साथ खड़ी है।



उन्होंने स्थानीय पुलिस थाना, पुलिस प्रशासन और राज्य प्रशासन को चेतावनी दी कि संविधान के खिलाफ़ भेदभावपूर्ण, तानाशाह और साम्प्रदायिक मानसिकता के साथ व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।



प्रशासन अपनी ग़लतियां सुधार ले और देश के संविधान के अनुसार न्यायपूर्ण ढंग से काम करे अन्यथा जनता को पता है कि प्रशासन को कैसे सुधारा जाता है।



उन्होंने बस्तीवासियों से अपील की कि वे संगठित हों और अपने संगठन,कच्ची बस्ती फेडरेशन को मजबूत बनायें, साथ ही सभी बस्ती वासियों के बीच आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत बनाने के लिए जी तोड़ प्रयास करें। 


साथ ही फैसला लिया गया है कि 13-अगस्त को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पालड़ी मीणा और बगराना के पीड़ितों को साथ लेकर जिला कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर से भेंटकर उन्हें ज्ञापन देंगे। उसके बाद भी समाधान नहीं होने और उच्च अधिकारियों और राज्य सरकार द्वारा शीघ्र न्याय नहीं किया गया तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।


प्रतिनिधि मंडल में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) {CPI(M} के ज़िला सचिव डॉ.संजय"माधव", सीपीआई(एम) राज्य सचिव मंडल सदस्य का.सुमित्रा चोपड़ा, का.कुसुम साईंवाल, डीवाईएफआई के जिला सचिव ऋतांश आज़ाद और मनीष कुमार शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most