अब राहुल गांधी देश की राजनीति में मजबूती के साथ स्थापित हो चुके हैं जिन्हें हिलाना आसान नहीं है?

अब राहुल गांधी देश की राजनीति में मजबूती के साथ स्थापित हो चुके हैं जिन्हें हिलाना आसान नहीं है? 






 इमारत को खड़ा करने में समय लगता है और समय इसलिए लगता है क्योंकि इमारत मजबूत बनती है, देश की मौजूदा राजनीति में, कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदर्भ में, यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि उन्हें देश की राजनीति में मजबूती के साथ स्थापित होने में समय लगा, लेकिन अब राहुल गांधी देश की राजनीति में मजबूती के साथ स्थापित हो चुके हैं जिन्हें हिलाना आसान नहीं है ! 2004 से लेकर 2014 तक देश मैं कांग्रेस की सरकार रही, 2009 में जब लगातार दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बनी तब राहुल गांधी के पास देश का प्रधानमंत्री बनने का बड़ा अवसर था, राहुल गांधी के पास प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव भी आया मगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बने शायद इसलिए क्योंकि 2004 और 2009 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिला, कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार बनी थी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत 2009 में भी नहीं मिला था कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के कारण ही शायद राहुल गांधी नई प्रधानमंत्री का पद ठुकरा दिया था   शायद राहुल गांधी समझ रहे थे कि गठजोड़ सरकारों की उम्र अधिक नहीं होती है, और कांग्रेस नीत सरकार के खिलाफ अन्ना ने बड़ा आंदोलन किया और 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस की शर्मनाक हार हुई और सत्ता से बाहर हो गई, पहली बार भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में अपनी सरकार बनाई, 2014 से भाजपा लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर केंद्र की सत्ता पर काबिज है ! 2014 में कांग्रेस की हार के  बाद एक बार राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, राहुल गांधी के अध्यक्ष रहते हुए, कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होते रहे, और कांग्रेस एक के बाद एक अपने शासित राज्यों को खोती  रही, भारतीय जनता पार्टी केंद्र की तरह राज्यों के भी चुनाव जीतती रही, एक समय ऐसा लगा जैसे राहुल गांधी अकेले नेता है जो भाजपा के खिलाफ संसद से लेकर सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं, राहुल गांधी के संघर्ष में कोई भी कांग्रेस का बड़ा नेता उनके साथ खड़ा नजर नहीं आता था बल्कि राहुल गांधी की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के भीतर से आवाज भी सुनाई देती थी  कांग्रेस के नेताओं ने जी 23 बनाकर राहुल गांधी को और कांग्रेस को मुसीबत में भी डाला था राहुल गांधी ने समय से पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद त्याग दिया और कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत छोड़ो पदयात्रा पर निकल पड़े ! भारत जोड़ो पद यात्रा में राहुल गांधी को कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं और देश की जनता का साथ मिला, मगर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को, सबसे बड़ा साथ जिस नेता का मिला, उस नेता के साथ ने कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीतिक तकदीर को बदलकर रख दिया, भारत जोड़ो यात्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस को मल्लिका अर्जुन खरगे के रूप में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष दिया, मल्लिकार्जुन खड़गे ने संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ का नारा देश भर में बुलंद किया, नतीजा यह हुआ कि कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव में एक दशक बाद 99 लोकसभा सीट जीतने का अवसर मिला, यहां से राहुल गांधी की राजनीतिक इमारत मजबूत हुई क्योंकि कांग्रेस लोकसभा की 99 सीट जीती और राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इतनी सीट भी नहीं मिली थी कि वह लोकसभा में प्रतिपक्ष की भूमि को भी निभा सके कांग्रेस को सीट भी जीतने को नहीं मिली थी, मगर दलित नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे ने कांग्रेस की कमान संभाली तो 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 99 लोकसभा सीट जीती, 2024 में 99 सीट जीतने के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी राजनीतिक रूप से मजबूत हुए, और राहुल गांधी का राजनीतिक ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है ! राहुल गांधी और विपक्ष के नेता भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप 2014 के बाद से ही लगा रहे हैं मगर उनका आरोप प्रभावशाली  नजर नहीं आता था, इसका प्रभाव तब नजर आया जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे ने भाजपा सरकार के खिलाफ संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ का नारा देश भर में बुलंद किया, और 2024 में इस नारे की बदौलत भाजपा केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बना पाई और भारतीय जनता पार्टी 2019 की 303 सीट से गिर कर 2024 के लोकसभा चुनाव में 240 सीट ही जीत पाई, 2014 पूर्ण बहुमत 2019 प्रचंड बहुमत और 2024 में भाजपा अल्पमत की  सरकार बनाने में कामयाब हुई ! राहुल गांधी भाजपा सरकार के खिलाफ वोट चोरी को जन आंदोलन बना रहे हैं, उसे खड़ा करने में राहुल गांधी को बहुत समय लगा लेकिन अब यह आंदोलन मजबूती के साथ खड़ा होता नजर आ रहा है, राहुल गांधी मय प्रमाण के मतदाता सूचियो मैं हो रहे घोटालों को उजागर कर रहे हैं राहुल गांधी का यह अंदाज देश की जनता और वह नेता जो जनप्रतिनिधि के लिए चुनाव लड़ते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते हैं उन्हें भी रास आ रहा है, और अपने राजनीति के अस्तित्व को जिंदा रखने के लिए, विभिन्न राजनीतिक दलों के चुनाव लड़ने वाले नेता भी अंदर खाने राहुल गांधी का साथ देते हुए नजर आ रहे हैं महा गठबंधन राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के मुद्दे पर एकजुट दिखाई दे रहा है !

कांग्रेस और राहुल गांधी की राजनीतिक इमारत अब इतनी मजबूत स्थिति में है कि उसे अब कोई भी आंधी या तूफान हिला नहीं पाएगा देश की जनता के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प अब राहुल गांधी बन चुके हैं इसे झूठ लाया नहीं जा सकता है ! और इस इमारत को मजबूती प्रदान करने वाला शिल्पकार कांग्रेस के वयोवृद्ध दलित नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे हैं, जिन्होंने कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ लोकतंत्र बचाओ जैसे नारों की बुनियाद रखी और कांग्रेस की इमारत को मजबूत किया !

                  


    देवेंद्र यादव

                   कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most