जब बुजुर्गों का सर पर हाथ हो तो फिर डरने की क्या बात हो, राहुल गांधी की हिम्मत का राज शायद यही है, और राहुल गांधी को यह हिम्मत अपनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा से मिली

 जब बुजुर्गों का सर पर हाथ हो  तो फिर डरने की क्या बात हो, राहुल गांधी की हिम्मत का राज  शायद यही है, और राहुल गांधी को यह हिम्मत अपनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा से मिली।







, जब राहुल गांधी के सर पर कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक बुजुर्गों ने हाथ रख माथा चूमा और आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया, राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा में ऐसी अनेक तस्वीरें देखने को मिली, जब राहुल गांधी बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए और बुजुर्गों को अपने गले लगाते हुए नजर आए, भारत जोड़ो यात्रा ने ही राहुल गांधी को बुजुर्ग नेता मल्लिका अर्जुन खड़गे का साया राजनीतिक हमसफर के रूप में दिया, भारत जोड़ो यात्रा के दरमियान ही  मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, और राहुल गांधी के साथ साया बनकर खड़े रहे, मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में पहली बार राहुल गांधी को बड़ी हिम्मत मिली और 2024 के लोकसभा चुनाव में 99 लोकसभा सीट जीत कर राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बने ! गत दिनों राहुल गांधी ने कहा था कि मेरी बहन प्रियंका गांधी कहती हैं तुम आग से खेल रहे हो, राहुल गांधी ने कहा मुझे डर नहीं लगता है, राहुल गांधी को डर इसलिए नहीं लगता है क्योंकि उनके माथे पर हाथ मां सोनिया गांधी और कांग्रेस के बुजुर्ग नेता मल्लिका अर्जुन खरगे का है जो हमेशा राहुल गांधी के साथ खड़े नजर आते हैं, और राहुल गांधी को हिम्मत देते हैं, बुजुर्गों की हिम्मत का ही परिणाम है कि राहुल गांधी ने 7 अगस्त गुरुवार के दिन, चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची में किए जा रहे खेल का पर्दाफाश किया, जब राहुल गांधी ने यह ऐलान किया था कि वह राजनीतिक बम फोड़ने वाले हैं, तब सत्ता पक्ष भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और मुख्य धारा के मीडिया पर बैठ कर डिबेट करने वाले लोगों ने राहुल गांधी की बात का मजाक उड़ाया था मगर राहुल गांधी ने मतदाता सूचियो की अनियमितताओं का एक-एक कर परत खोलना शुरू किया, तब वह लोग सन्न रह गए जो राहुल गांधी के बयान की मजाक बना रहे थे !

शनिवार 8 अगस्त को राहुल गांधी ने कर्नाटक की धरती पर जाकर, कहां की चुनाव आयोग ने आपके वोटो की चोरी की है इसके खिलाफ आपको आवाज उठानी चाहिए और संविधान की रक्षा कर लोकतंत्र को बचाना चाहिए ! कांग्रेस के जिस बुजुर्ग नेता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे का हाथ राहुल गांधी के सर पर है वह नेता कर्नाटक के हैं और राहुल गांधी ने मतदाता सूचियो की अनियमितता भी कर्नाटक की महादेव पुरम विधानसभा सीट की पकड़ी, कर्नाटक जहां कांग्रेस की सरकार है सवाल यह है कि क्या कर्नाटक केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ राजनीतिक ट्रेनिंग पॉइंट होगा, कर्नाटक से ही सारे देश में मतदाता सूचियो मैं चल रही अनियमिताओं का देश भर में पर्दाफाश होगा ! एक बड़ा सवाल यह भी है कि क्या भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर बाकी सभी राजनीतिक दल राहुल गांधी के द्वारा उठाए गए मतदाता सूचियो की अनियमितता के नाम पर एकजुट हो जाएंगे, इंडिया घटक दल के नेता तो इस मुद्दे पर एकजुट नजर आ रहे हैं मगर क्या एनडीए के घटक दल भी साथ आ जाएंगे, इस पर नजर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की अधिक होगी ! चुनाव आयोग राहुल गांधी के बयान पर उनसे हेल्पनामा देकर शिकायत करने की मांग कर रहा है, लेकिन एक सवाल यह है कि चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए एक कमेटी बना रखी है जिसमें प्रधानमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सदस्य होते हैं जिनकी सहमति के बाद चुनाव आयुक्त की नियुक्ति होती है मौजूदा वक्त में राहुल गांधी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं स्वाभाविक है कि राहुल गांधी उस समिति के सदस्य हैं, और भारत के निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सहमति भी रही होगी, ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिस नेता की भारत के चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में सहमति है क्या वह नेता चुनाव आयुक्त से सवाल भी नहीं पूछ सकता, और चुनाव आयुक्त  से जानकारी भी नहीं ले सकता, उसे जानकारी लेने के लिए शपथ पत्र देना होगा जबकि चुनाव आयुक्त की नियुक्ति में नेता प्रतिपक्ष की भी बड़ी भूमिका थी !

                     



 देवेंद्र यादव

                कोटा राजस्थान

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most