*स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लहराया तिरंगा! स्वतंत्रता सेनानियों को सेल्यूट करता हुआ नन्हा फौजी?*
________________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर*
*स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज शहर के विभिन्न स्कूलों , कॉलेज में तिरंगा फहराया गया है। तो भला इस मामले में विजयनगर स्थित करीब करीब सभी मदरसों में तिरंगा पहनाने के साथ ही राष्ट्र गान की मधुर ध्वनि ध्वजारोहण कार्यक्रम में देखने को मिली है। लेकिन खास कार्यक्रम केकड़ी रोड स्थित मदरसा दारुल उलूम राजनगर में
संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शहर के सभी समाज के नागरिक तथा गणमान्य नागरिक दिखाई दिए। कार्यक्रम ध्वजारोहण से शुरू हुआ जहां पेश इमाम मौलाना इरफान नईमी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दौलत राम चंदानी ने ध्वजा रोहण कर कर कार्यक्रम की शुरुआत की वहीं इस कार्यक्रम में मदरसा में पढ़ने वाले कई नन्हे मुन्ने बालक व बालिकाओं ने कार्यक्रम में अपनी अपनी प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचक और बेहतर बना दिया। इस कार्यक्रम में खास बात जो देखी गई है वह है आपको तस्वीर में देखकर लग रहा होगा की एक विशेष समुदाय के ऊपर सवाल खड़ा करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा मारती हुई बाल फौजी की तस्वीर! कुछ लोगों की संकुचित मनसिकता एक समुदाय विशेष को लेकर बनाई गई है वह इस तस्वीर को देखकर हैरान व परेशान होंगे बहरहाल मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे तथा बच्चियों में जिस तरह की राष्ट्र के प्रति समर्पणता की भावना कूट-कूट कर भरी होती है। नन्हा बाल फौजी जो तुम्हें तस्वीर में दिखाई दे रहा है यह तस्वीर कहीं दूसरी जगह की नहीं है बल्कि यह तस्वीर मदरसा दारुल उलूम राजनगर की है। कार्यक्रम में पहुंचे सभी मेहमानों का कमेटी ने तिरंगा पत्ती गले में डालकर सम्मान व सत्कार किया। आयोजित कार्यक्रम में अब्दुल हकीम चौधरी, इरफान नईमी, एडवोकेट भवानी प्रताप सिंह, हां जी जलाल खान पठान, बाबू सलाम पठान, गुलाम रसूल, उस्मान खान पठान, पीरू उस्ताद, रमजान भाई रंगरेज, अब्दुल मलिक पठान, मंजूर अहमद रंगरेज, मास्टर अब्दुल हमीद, हाजी प्यार मोहम्मद कंपाउंडर, मेहरुद्दीन मोयला, चांद जी शाह, हाजी शफी मोहम्मद मंसूरी, इमरान कुरेशी, शहजाद मंसूरी, दाऊद कुरैशी, सलीम उस्ताद व अन्य मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment