प्रोफेसर रतनलाल प्रोफेसर रविकांत और इंद्रजीत सिंह, का कांग्रेस में शामिल होना, धमाका नहीं है बल्कि कांग्रेस हाई कमान के द्वारा भूल सुधार है?

 प्रोफेसर रतनलाल प्रोफेसर रविकांत और इंद्रजीत सिंह, का कांग्रेस में शामिल होना, धमाका नहीं है बल्कि कांग्रेस हाई कमान के द्वारा भूल सुधार है?







कांग्रेस के नेता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि हमसे और कांग्रेस से बड़ी भूल हुई है जिन्हें हम सुधार रहे हैं, उन्हीं भूलों में से एक भूल यह भी है कि, कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रहकर, अपने खानदानी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भूल गई और सत्ता और संगठन में लंबे समय तक पीढ़ी दर पीढ़ी मलाई खाने वाले नेताओं को राजनीतिक प्रोत्साहन देती रही, इस कारण कांग्रेस में नेता तो अधिक हो गए और कार्यकर्ता खो गए, या नेताओं के द्वारा भुला दिए गए यही वजह रही की कांग्रेस लंबे समय से केंद्र की सत्ता से बाहर है, जबकि कांग्रेस इससे पहले भी कई बार सत्ता से बाहर हुई है मगर कांग्रेस लंबे समय तक कभी सत्ता से बाहर नहीं रही ढाई साल या 6 साल के बाद उन्हें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की सत्ता मैं वापसी करवाई  लेकिन कांग्रेस मौजूदा वक्त में लगातार तीन लोकसभा के चुनाव हार कर लगभग 11 सालों से केंद्र की सत्ता से बाहर है, मैंने अपने ब्लॉ ग में लिखा था कि वह कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता कहां है, जिन की राजनीतिक ताकत और ईमानदार मेहनत की दम पर 1980 और 2004 में कांग्रेस ने केंद्र की सत्ता में वापसी की थी, उनके परिवार के लोगों को यदि कांग्रेस खोजै तो वह आज भी मौजूद होंगे, कांग्रेस के भीतर सत्ता और संगठन पर कुंडली मारकर बैठे स्वयंभू नेताओं की लगातार उपेक्षा के कारण वह लोग कुंठित होकर अपने घरों के भीतर बैठे हुए हैं !

प्रोफेसर रतनलाल प्रोफेशन रविकांत और इंद्रजीत सिंह ने कांग्रेस का दामन थामते हुए, कहां था कि वह तो जन्मजात कांग्रेसी हैं, रतनलाल और रविकांत को पहली बार कांग्रेस ज्वाइन करने का अवसर मिला, देश के भीतर ऐसे कितने ही प्रोफेसर रतनलाल और रविकांत मौजूद हैं जो खानदानी कांग्रेसी हैं मगर उन्हें कांग्रेस में शामिल होने का अवसर ही नहीं मिला या कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें कांग्रेस में शामिल करने का प्रयास ही नहीं किया ! कांग्रेस का सदस्यता अभियान, ब्लॉक जिला और  प्रदेश के स्वयंभू नेताओं के घरों में बैठकर पूरा हो जाता है और यह नेता ब्लॉक जिला और प्रदेश के ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर के पदों का भी बंदर बांट कर लेते हैं ! जब राहुल गांधी का भूल सुधार अभियान चल पड़ा है तो कांग्रेस को देशभर में कांग्रेस का सदस्यता अभियान भी शुरू कर देना चाहिए, और इसकी जिम्मेदारी जिला  प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कुंडली मारकर पदों पर बैठे नेताओं को देनी चाहिए जो अपने घर के कमरे में बैठकर कांग्रेस का सदस्य नहीं बनाएं बल्कि घर-घर जाकर सत्यापन कर कांग्रेस का सदस्य बनाएं, देशभर में करोड़ों  की संख्या में, कांग्रेस को कांग्रेस परिवार का खानदानी कार्यकर्ता मिल जाएगा ! राहुल गांधी ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस संगठन सृजन का कार्यक्रम चला रखा है, यह कार्यक्रम तब सफल होगा जब जिन्हें राहुल गांधी ने जिम्मेदारी दी है वह नेता घर-घर जाकर पहले कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाएं और जो सदस्य बनाए गए हैं वह सदस्य ब्लॉक जिला और प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं का चयन करें ! कांग्रेस का संविधान भी यही कहता है कांग्रेस के भीतर आंतरिक चुनाव हो नियुक्तियां नहीं, आज कांग्रेस इसीलिए कमजोर है क्योंकि जिला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर नेता पदों  कि बंदर बांट कर लेते हैं, कभी कांग्रेस के इतिहास में सुना था कि कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिवों और सह सचिवों की संख्या 75 रही है, जब राष्ट्रीय स्तर पर ही हाल यह है तो प्रदेश पीछे क्यों रहेंगे प्रदेश में भी जंबो कार्यकारिणी बनाई जा रही है, इसे ही कहते हैं कांग्रेस के स्वयंभू नेताओं के द्वारा पदों की बंदर बांट करना राहुल गांधी को इस पर भी गंभीरता से विचार करना होगा, और यह समझना होगा कि जिन लोगों को राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है वह नेता जिम्मेदारी के काबिल भी है या नहीं और उनका कांग्रेस के भीतर कितना बड़ा योगदान है और कितने सालों से वह कांग्रेस में अपनी सेवा दे रहे हैं ! आज भी कांग्रेस का खानदानी कार्यकर्ता अपना सब कुछ कांग्रेस को समर्पित करने के बाद भी उ पेक्षित होकर घर के अंदर बैठा हुआ है !

                         


 देवेंद्र यादव,   कोटा राजस्थान

मोबाइल नंबर 98296 78916

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most