1921 में किसान आंदोलन का केंद्र रहा ,,बेगू ,,से उठी आवाज़, वोट चौर गद्दी छोड़!*

 *1921 में किसान आंदोलन का केंद्र रहा ,,बेगू ,,से उठी आवाज़, वोट चौर गद्दी छोड़!*




_________________________

*अब्दुल रहमान राजस्थान*

*विजयनगर*


बेगूँ विधानसभा (चित्तौड़गढ़):

युवा कांग्रेस, बेगूँ विधानसभा द्वारा दिनांक 25 अगस्त 2025 को टोंग्या जी की फैक्ट्री, चेची रोड, बेगूँ में “वोट चोरी के खिलाफ पोस्टकार्ड अभियान” तथा “वरिष्ठ कांग्रेसजन सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा करना और उन वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान करना था जिन्होंने संगठन और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।


वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि – “लोकतंत्र की असली ताकत जनता के वोट में है। वोट चोरी लोकतंत्र पर सीधा हमला है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करेगी।”


नीतीश सुराणा ने अपने संबोधन में कहा – “युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। वोट चोरी जैसी प्रवृत्तियाँ न केवल जनता का अपमान हैं बल्कि देश की लोकतांत्रिक नींव को कमजोर करती हैं। वरिष्ठ साथियों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें इस लड़ाई में शक्ति प्रदान करता है।”


👉 KKC कांग्रेस प्रदेश महासचिव एवं पार्षद महबूब अली ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि – “वोट चोरी लोकतंत्र की जड़ों को खोखला करती है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की आवाज़ को सबसे ऊपर रखा है और हम सब मिलकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटेंगे।”


कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन को मज़बूत बनाने तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं का मार्गदर्शन किया। इनमें प्रमुख रूप से –

 वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं पूर्व प्रधान नानालाल जी धाकड़, लियाकत अली अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि अशरफ अली लकी, शाहरुख मंसूरी, पूर्व पार्षद अशोक जी पाटनी,फैयाज खान, पूर्व अंजुमन सदर यूसुफ बागड़ी, युथ जिला महासचिव अवीस जैन, विधानसभा उपाध्यक्ष एडवोकेट आदित्य पंचोली, दीपक सोगानी, पुस्कर रेगर, हेमराज गुर्जर,पूर्व सदर आबिद खान, कामरेड मुमताज अली,अजीज अजमेरी, मुमताज भूरा पठान

सभी ने अपने-अपने विचार रखे और “वोट चोरी” के खिलाफ मज़बूत आवाज़ बुलंद की। वही हम आपको यह बता दें कि बेगू जो वर्तमान में राजस्थान के चित्तौड़ जिले में स्थित है, ग्रुक के अनुसार1921 में मेनाल(भीलवाड़ा) के भैरव कुंड नामक स्थान से शुरू हुआ था। इस आंदोलन का नेतृत्व रामनारायण चौधरी ने किया था, जिन्हें बाद में विजय सिंह पथिक ने भी समर्थन और नेतृत्व प्रदान किया। यह आंदोलन मेवाड़ रियासत के ठाकुर अनूप सिंह द्वारा लगाए गए अत्यधिक लाग_बाग(कर) और बेकार प्रथा के खिलाफ था। इस बार् उठी यह आवाज सरकार के लिए किसी ज्वाला से कम न होकर समूचे राजस्थान ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी सुनने को मिल सकती है। नेता प्रतिपक्ष और जनता के बीच से उठी यह आवाज सरकार की चूल्हे हिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ने जैसी दिखाई पड़ रही है। बरहाल इस कार्यक्रम का संचालन मुकेश दमामि के द्वारा आभार धन्यवाद किया गया।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most