*APCR के हस्तक्षेप से ऐतिहासिक मस्जिद और कब्रिस्तान की याचिका में यथास्थिति का आदेश मिला?*
___
_____________________
*अब्दुल रहमान राजस्थान*
*विजयनगर*, जिला ब्यावर मार्च 2025 - सिविल अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाली संस्था एपीसीआर (Association for Protection of Civil Rights) एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ सिविल राइट्स राजस्थान ने स्थानीय कमेटी के जरिए बिजयनगर की नगर पालिका द्वारा नोटिस क्र./न.पा.बि./अतिक्रमण/2025/5706-5707 के विरुद्ध राज. वक्फ अधिकरण जयपुर मे दावा पेश किया गया था । जिसमें राजस्थान वक़्फ़ अधिकरण जयपुर ने सुनवाई करते हुए आगामी 25/04/2025 तक विजयनगर में स्थित ऐतिहासिक मस्जिद और कब्रिस्तान पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई पर रोक लगाकर जवाब पेश होने तक यथास्थिति बनाये रखने का आदेश दिया । इस मामले में APCR, राजस्थान चैप्टर द्वारा राज. वक्फ अधिकरण, जयपुर में प्रार्थी की ओर से नि:शुल्क पैरवी की गई। एपीसीआर राजस्थान के हस्तक्षेप से स्थानीय कमेटी द्वारा नगर पालिका, विजयनगर के नोटिस को अदालत में चुनौती दी गई । इस फैसले से स्थानीय समुदाय को राहत मिली है, जो इस धार्मिक स्थल के संरक्षण के लिए संघर्ष कर रहा है।
एपीसीआर राजस्थान ने राजस्थान वक़्फ़ अधिकरण जयपुर न्यायालय के द्वारा जारी आदेश का स्वागत किया है। एपीसीआर के वकीलों की सहायता से याचिकाकर्ताओं ने इन अव्यावसायिक और मनमाने नोटिसों को चुनौती देते हुए राजस्थान वक्फ़ अधिकरण जयपुर में दावा दाखिल किया। उनका तर्क था कि इन नोटिसों से प्राकृतिक न्याय, इबादत के अधिकार और कानून के शासन का उल्लंघन हो रहा है। याचिकाकर्ताओं ने ध्वस्तीकरण नोटिसों को पूरी तरह से रद्द करने की मांग की थी।
न्यायधीश भंवर लाल बुगालिया और शमीम कुरेशी मेंबर वक़्फ़ अधिकरण ने इस मामले में अंतरिम आदेश जारी करते हुए ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी और कहा, "संपत्ति पर स्थिति यथावत रखी जाए।" इस आदेश से तत्काल प्रभाव से विजयनगर वासियों को ध्वस्तीकरण से राहत मिली है। उक्त विषय की जानकारी एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ सिविल राइट्स राजस्थान चैप्टर के प्रदेश महासचिव मुजम्मिल रिजवी ने फोन पर दी है।
मुकदमे का शीर्षक:पीरू मोहम्मद बनाम नगरपालिका बिजयनगर वगैराह
मुकदमे का नंबर:
14/2025
15/2025
याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता: सैयद सआदत अली, अमानुल्लाह खान ,आतिफ अमान थे।
No comments:
Post a Comment