*प्राज्ञ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा मॉडल यूनाइटेड नेशन्स MUN सम्मेलन का आयोजन?*

 *प्राज्ञ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा मॉडल यूनाइटेड नेशन्स MUN सम्मेलन का आयोजन?*

___


____________________

*अब्दुल रहमान राजस्थान*

*विजयनगर*

प्राज्ञ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने 02 मार्च 2025 को प्रतीकात्मक संयुक्त राष्ट्र संघ (MUN) सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्राज्ञ इंटरनेशनल स्कूल, श्री प्राज्ञ पब्लिक स्कूल, बिजयनगर एवं श्री प्राज्ञ पब्लिक स्कूल, गुलाबपुरा के विद्यार्थियों ने भाग लिया और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए अपनी कूटनीतिक एवं संवाद कौशल का प्रदर्शन किया। इस MUN का उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय राजनीति और समसामयिक समस्याओं के प्रति जागरूक बनाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राज्ञ ग्रुप ऑफ़ इंसिट्यूशन के श्री अजीत जी लोढ़ा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई । 


सम्मेलन में UNHRC (संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद) - साइबर सुरक्षा, UNODC (संयुक्त राष्ट्र मादक द्रव्य एवं अपराध कार्यालय) - मादक पदार्थों की तस्करी एवं UNW (संयुक्त राष्ट्र महिला) - लिंग आधारित आदर्श पर चर्चा व विचार विमर्श हुए ।


संयुक्त राष्ट्र महिला परिषद (UNW) ने बालिका सुरक्षा को वैश्विक प्राथमिकता बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रतिनिधियों ने शिक्षा, कानूनी सुरक्षा, लैंगिक समानता और डिजिटल जागरूकता के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने के ठोस समाधान प्रस्तुत किए।  



सम्मेलन में भाग लेने वाले छात्रों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए बालिका सुरक्षा के मौजूदा वैश्विक परिदृश्य, चुनौतियों और संभावित समाधानों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कई देशों में बालिकाएं अभी भी **शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के समान अवसरों से वंचितहैं, जिससे उनका समग्र विकास बाधित होता है।  


विभिन्न प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि कानूनी सुधार, कठोर दंड नीतियां, जागरूकता अभियानों और डिजिटल सुरक्षा उपायों को लागू करके बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। साथ ही, बालिकाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।  


UNW पैनल ने संकल्प लिया कि बालिका सुरक्षा पर वैश्विक स्तर पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे, जिससे उन्हें समान अवसर और सुरक्षित वातावरण मिल सके। सम्मेलन में छात्रों की गहरी समझ, तार्किक विचार-विमर्श और प्रभावशाली समाधान प्रस्तुति की सराहना की गई।


छात्रों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए गंभीर चर्चाएं की और ठोस समाधान प्रस्तुत किए। उनकी तार्किक क्षमता, नेतृत्व और समस्या समाधान के कौशल ने सभी को प्रभावित किया। यह MUN सम्मेलन छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुआ, जहां उन्होंने वास्तविक कूटनीतिक परिस्थितियों का अनुभव किया।


प्राज्ञ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन ने । भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों को सशक्त और जागरूक बनाने का संकल्प लिया गया।


मॉडल यूनाइटेड नेशंस में संयुक्त राष्ट्र मादक द्रव्य एवं अपराध समित के चेयर श्री सत्यजीत जैटली एवं सहायक चेयर श्रीमती रश्मि शर्मा , संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के चेयर श्री अशुतोष जोशी एवं सहायक चेयर श्रीमती प्रियदर्शिनी मिश्रा और संयुक्त राष्ट्र महिला परिषद के चेयर श्री आयुष सोनी सहायक चेयर के रूप में सुश्री प्रियल पीपाड़ा ने सहयोग किया ।

No comments:

Post a Comment

Political Analysis

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं !

 राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेता अब पंचायत राज चुनाव की तैयारीयो में जुट गए हैं ! 2 अक्टूबर 1959 को राजस्था...

Most